कानपुर: ‘बैलेंस खत्म हो गया है…’ दूसरों का मोबाइल लेता, यूनिवर्सिटी के वीसी को धमकाता; कौन है ये शूटिंग खिलाड़ी?

आज के समय में मोबाइल लगभग सभी के पास है. इसके बावजूद कई लोग आपसे मोबाइल मांगते होंगे. कभी खुद का मोबाइल डिस्चार्ज होने की बात बोलकर या फिर कभी बैलेंस ना होने का कारण देकर.ऐसे में आप भी मदद के नाम पर अपना मोबाइल दे देते होंगे, लेकिन अब सावधान हो जाएं.कहीं ऐसा ना हो कि आपके मोबाइल का गलत या फिर किसी अपराध में इस्तेमाल कर लिया जाए.यूपी के कानपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति को धमकी देने के मामले में आरोपी ने अलग अलग लोगों से उनका मोबाइल लेकर इस्तेमाल किया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की तलाश कर रही है.पुलिस ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो विनय पाठक के पास दो दिन पहले तीन अलग अलग नंबर से कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने पहले कुलपति से अभद्रता की और उसके बाद उनको जान से मारने की धमकी दी.

आरोपी है शूटिंग का खिलाड़ी

कुलपति प्रो विनय पाठक को धमकी मिलने से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया और यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी ने कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया.पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी.वहीं अभी तक कि पुलिस की जांच में पता चला है कि यह आरोपी शूटिंग का खिलाड़ी नवोदित सिंह है जो फरार है.

कुछ दिन पहले आया था यूनिवर्सिटी

पुलिस के अनुसार सचेंडी निवासी नवोदित शूटिंग का खिलाड़ी है और कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया था. हालांकि वहां पर अच्छा प्रदर्शन ना करने पर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था.ऐसे में इस बात पर आरोपी की कोच और अन्य अधिकारियों से कहासुनी हो गई थी. इसी बात के गुस्से में उसने कुलपति को फोन करके धमकी दी थी.

आरोपी को जारी कर दिया है नोटिस

सबसे खास बात यह है कि धमकी का फोन करने के लिए उसने अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया. आरोपी ने गांव के ही रवि कुशवाहा, शिव सिंह और नम्रता तिवारी का मोबाइल लेकर उससे धमकी दी. आरोपी ने तीनों को यह बताया कि उसको एक जरूरी फोन करना है और उसके खुद के मोबाइल का बैलेंस खत्म हो गया है. विश्वास में तीनों ने आरोपी को अपना मोबाइल दे दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |