अजमेर दरगाह में मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाई गोली

अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है. विष्णु शनिवार सुबह अजमेर से दिल्ली आ रहे थे. इसी दौरान उनपर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस बदमाशों को पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. विष्णु गुप्ता का दावा है कि वह सुबह अजमेर से दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान गेगल पुलिया के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी. कुछ ही दिनों पहले विष्णु गुप्ता ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी.

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुई फायरिंग

फायरिंग के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर फायरिंग करने वाले बदमाशों तलाश शुरू कर दी है. घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें विष्णु गुप्ता ने जानकारी दी कि आज सुबह जब वह अजमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन पर दो मोटरसाइकिल सवार युवको ने फायरिंग कर दी, जिससे उनकी कार के ऊपर एक स्पॉट भी नजर आ रहा है. जिसकी जांच की जा रही है.

अजमेर दरगाह में मंदिर होने का किया था दावा

घटना के बाद मौके पर अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा पहुंची और उन्होंने भी मौका मुआयना किया. घटना पर FSL की टीम को भी बुलाया गया था, जो मामले की जांच कर रही है. विष्णु गुप्ता अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है. विष्णु ने ही दावा किया था कि अजमेर दरगाह में मंदिर मौजूद है. इस संबंध में उन्होंने एक याचिका भी कोर्ट में दायर की हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |