भाभी के प्यार में पागल भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, दो बेटियों की मां को लेकर हुआ फरार

सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भाभी के प्यार में छोटे भाई ने अपने चचेरे बड़े भाई की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कम कर लिया है और मामले की जांच शुरू की। दरअसल पूरा मामला ग्राम भेलकी का है, जहां आज 4 बजे सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश उसके ही घर में पड़ी मिली है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मृतक के बड़े भाई रतन कोल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल देर रात मेरा भाई मृतक दिलीप कोल घर में नहीं था। वह काम करने के लिए सीधी गया हुआ था जहां वह रुक गया। लेकिन मेरे छोटे भाई की पत्नी नीतू कोल ने घर में अपने बच्चों को खाना दिया और फिर अपने आशिक राजेश कोल से मिलने के लिए छत के रास्ते उसके घर पर पहुंची। लेकिन इस दौरान मेरा छोटा भाई दिलीप पहुंच गया और सीधे वह राजेश के घर पर गया। जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में दिलीप ने देख लिया। इसके बाद दिलीप ने अपनी पत्नी नीतू के साथ मारपीट की और गाली गलौज किया। लेकिन दिलीप ने जैसे ही अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा तभी उसकी पत्नी नीतू कोल और राजेश कोल ने मेरे भाई दिलीप कोल के साथ डंडों से मारपीट की और मारते-मारते मेरे घर तक ले आए। जहां ज्यादा डंडे की चोट लगने की वजह से खून निकला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप के मरने के बाद राजेश और नीतू मौके से दोनों भाग निकले।

जानकारी के अनुसार, दिलीप और नीतू की शादी को लगभग 15 साल हो गए थे। उनकी दो बेटियां हैं जहां पहली बेटी 11 साल की और दूसरी बेटी 2 साल की है। दोनों बेटियों को छोड़ नीतू अपने आशिक के साथ भाग गई है। वहीं पूरे मामले में जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |