ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

महाराष्ट्र के मुंबई से सटे पालघर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.जिले में एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी. ऐसे में उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिस वजह से ये हादसा हो गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले पालघर के सफाले रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मकने गांव की छात्रा वैष्णवी रावल की मौके पर ही मौत हो गई है.

मामले की जांच में जुट गई है पुलिस

वैष्णवी की मौत के बाद इलाके में काफी शोक है.रेलवे पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. एडीआर रजिस्टर्ड कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकने के पास पश्चिम रेलवे पर कोई फ्लाईओवर नहीं होने के कारण, निवासी खतरनाक तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते हैं. इसके अलावा कई छात्रों के कानों में ईयरफोन लगे होते हैं और उन्हें आती हुई कारों पर ध्यान भी नहीं रहता

पहले भी आ चुके हैं ऐसे ममाले

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भी कुछ दिनों पहले ऐसा ही मामला सामने आया था. गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव अंडरपास के पास ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र के कान में ईयर फोन लगा होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया.

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय अभी धामा बेहटा गांव में रहता था. उसके परिवार माता पिता व एक बहन है.पुलिस ने बताया कि धामा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था जैसे ही वह अंडर पास के निकट रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा तो ट्रैक पार करने के दौरान पीछे से अचानक दिल्ली सहारनपुर ट्रेन आ गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |