दिल्ली: चालान कटा तो MLA अमानतुल्लाह खान के बेटे ने दिखाया रौब, बाइक उठा ले गई पुलिस

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे मोहम्मद अनस एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं. मोहम्मद अनस मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चला रहे थे, जिसका चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटा. हालांकि, इस दौरान अनस की पुलिस से बहस भी हुई.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामिया नगर के एसएचओ टीम के साथ गश्त पर निकले. इसी दौरान अधिकारी जब बाटला हाउस के नफीस रोड पर पहुंचे तो सामने से एक बाइक पर सवार दो लड़के गलत साइड से आते दिखे. दोनों लड़के एक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक पर ड्राइविंग करते हुए आ रहे थे. पुलिस के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक को मॉडिफाइड किया गया था.

पुलिस ने बताई पूरी कहानी

पुलिस का आरोप है कि बाइक पर सवार एक लड़के ने बताया कि मैं विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा हूं. मुझे लाइसेंस और आरसी की जरूरत नहीं है. वह बहस करने लगा. इसी बीच, उसने अपने पिता अमानतुल्लाह से बात कराई तो वह भी बहस करने लगे. वे पुलिस से कहने लगे कि मुझे भी बंद कर दीजिए.

कितना लगा जुर्माना?

एक अधिकारी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने के मद्देनजर बाइक को थाने लाया गया. बाइक पर 25000 रुपये का चालान किया गया. इसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की. बताया जा रहा है कि जिस बाइक का चालान हुआ है, उसके ऑनर अनस नहीं हैं. यह बाइक किसी दूसरे के नाम पर है. हालांकि, पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, “जिस पार्टी का संबंध जबरन वसूली, गैंगस्टर और फिरौती से है, वह ये सवाल पूछ रही है. कल ही अमानतुल्लाह खान के बेटे ने SHO के साथ बदतमीजी की और कहा कि आपको नहीं पता कि मैं एक विधायक का बेटा हूं… इनके 62 विधायक हैं, पता करें कि उनमें से कितने के खिलाफ आपराधिक मामले हैं? अगर किसी ने देश की कानून व्यवस्था खराब की है, तो वह आम आदमी पार्टी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |