कालापीपल पुलिस टीम को अंतर्राज्यीय तस्कर से अवैध मादक पदार्थ 15 किलो 236 ग्राम गांजा कीमती 03 लाख बरामद करने मे मिली सफलता

कालापीपल पुलिस टीम को अंतर्राज्यीय तस्कर से अवैध मादक पदार्थ 15 किलो 236 ग्राम गांजा कीमती 03 लाख बरामद करने मे मिली सफलता , है एस आई रवि भंडारी ने बताया कि।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान यशपालसिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिये जा रहे थे, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी० एस० बघेल श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर श्री पिंटू कुमार बघेल शुजालपुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

थाना कालापीपल पुलिस को दिनांक 22.01.2025 को मुखवीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति बजाज प्लेटिना मोटर साइकल से चाकरोद से सिलोदा रोड तरफ एक कपडे के झोले में गांजा लेकर जा रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कालापीपल पुलिस द्वारा सिलोदा रोड पर पहुंच कर देखा। दो व्यक्ति बजाज मोटर साइकल से आते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर हड़वड़ा कर भागने लगे। जिनको फोर्स व पंचान की मदद से पकड़े। जिनके नाम पता पुछते एक व्यक्ति ने अपना नाम लाल खां पिता अलाबक्ष खां उम्र 65 साल निवासी ग्राम चाकरोद थाना कालापीपल व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश पिता मोहन लाल शर्मा उम्र 55 साल निवासी महालक्ष्मी नगर साई रेसीडेंसी थाना नागझिरी उज्जैन के होना बताया जिससे प्राप्त मुखवीर सूचना के संबंध में पुछताछ की गयी व आधिपत्य वाले कपडे का झोला की तलाशी ली गयी जिसमे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । उक्त गांजा का वजन करते 15 किलो 236 ग्राम निकला जो कीमती करीबन 03 लाख रूपये के जप्त किये गये। आरोपी पूर्व मे भी गांजा और अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त रहे है।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे प्रआर विवेक गोस्वामी प्र०आर विशाल पटेल, प्रआर रामेश्वर जाटव, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक अभिषेक की मुख्य भूमिका रही

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |