J&K में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, जांच के लिए पहुंची कमेटी, आखिर क्या है मौत का कारण?

जम्मू कश्मीर में फैल रही रहस्यमयी बीमारी पर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई कमेटी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, डिफेंस मंत्रालय, गृह मंत्रालय, ICMR और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पेस्टीसाइड्स के इस्तेमाल की वजह से इस तरह के हालात पैदा हुए हैं. इस पेस्टीसाइड्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटायी जा रही है. फिलहाल, लोगों को क्वारेंनटीन करने की सलाह दी गयी है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई कमेटी में दिल्ली से केंद्र सरकार 5 आलाधिकारी जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं.जम्मू कश्मीर के राजौरी में पिछले कई दिनों से एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है. जिसके कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, ये बीमारी है क्या है इसके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता है. यह बस एक रहस्य बना हुआ है.

इस गांव को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

पीड़ित लोग इस बीमारी से लगातार लड़ रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा राजौरी के बडाल गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. इस गांव में पिछले 44 दिनों में 3 परिवारों के 17 लोगों की मौत हो गई है.

5 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक में इस बीमारी को ट्रैक और ट्रीटमेंट पर फोकस करने के लिए कहा गया है. केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी से जुड़े लोग जम्मू कश्मीर में पहुंच गए हैं. ICMR के द्वारा पीड़ितों का सेंपल कलेक्ट किया जा रहा है.

3 परिवार के 17 लोगों की मौत

बधाल गांव में फैली इस रहस्यमय बीमारी के कारण जिन 17 लोगों की मौत हुई है वो सिर्फ 3 परिवारों के लोग थे. इसमें एक परिवार ऐसा भी शामिल है जिसके 6 बच्चों की मौत हो गई है. फिलहाल, इस बीमारी से ग्रसित लोगों के ब्लड सैंपल को लिया जा रहा है और उसे जांच के लिए भेजा गया है. इस बीमारी के फैलने को लेकर कोई ठोस कारण नहीं पता चल पाया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |