जोधपुर: दो अलग-अलग समुदाय के लड़के-लड़कियों ने मांगी शादी करने की इजाजत, जिले में मच गया बवाल, लोग बोले- बेटियों को बचा लो

राजस्थान के जोधपुर में दो हिंदू लड़कियों और लड़कों ने जिला मजिस्ट्रेट को एक आवेदन पत्र दिया, जिसमें उन्होंने दो मुस्लिम लड़कों से शादी करने की बात लिखी. अब उनका ये आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दोनों मुस्लिम लड़कों पर लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगा रहे हैं और लड़कियों को बचाए जाने की मांग कर रहे हैं.

आवेदन पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग हिंदू संगठनों से लड़कियों को बचाने की बात मांग की गई है. वहीं दोनों आवेदन पत्र अपर जिला अधिकारी के पास दिए जाने पर प्रभारी अधिकारी ने दोनों ही मामले में अलग-अलग लोक सूचना जारी की. लोक सूचना में कहा गया कि दोनों शादियों को लेकर जिस किसी को कोई भी आपत्ति है, तो वह या तो खुद आकर या फिर लिखित तौर पर डाक के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कराए.

शादी के लिए आवेदन पत्र

एक आवेदन पत्र में जानकारी दी गई कि जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली 29 साल की हिंदू लड़की, पोस्ट ऑफिस की गली, बम्बा मोहल्ला के रहने वाले 36 साल के मुस्लिम लड़के मोहम्मद अल्ताफ से शादी करना चाहती है. लड़का टैक्सी ड्राइवर है और लड़की बेरोजगार है. दोनों ने अपर मजिस्ट्रेट जोधपुर के प्रभारी अधिकारी को शादी करने के लिए आवेदन दिया.

दूसरा आवेदन भी दिया

वहीं दूसरे आवेदन में कहा गया कि जोधपुर के नागौर गेट के अंदर रहने वाले 25 साल के सैय्यद हुसैन और जोधपुर के ही जालोरियों का बास की रहने वाली 20 साल की हिंदू लड़की, दोनों शादी करना चाहते हैं. लड़का प्राइवेट नौकरी करती है और लड़की के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. इन दोनों ने भी अपर मजिस्ट्रेट जोधपुर के प्रभारी अधिकारी को शादी करने के लिए आवेदन दिया है.

लव जिहाद का लगा आरोप

दोनों के आवेदन पत्र और लोक सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसको शेयर करते हुए लोग मुस्लिम युवकों पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वालों ने लड़की के पिता से भी बात की और मामले में FIR दर्ज करा दी. एक यूजर ने एक्स पर दोनों आवेदन पत्र और लोक सूचना शेयर करते हुए लिखा, “जोधपुर में दो हिंदू बच्चियां लव जिहाद में फंसकर मुस्लिम लोगों से शादी करने जा रही हैं. कृपया आप लोगों से निवेदन है कि उनके परिवार की मदद करें और इन दोनों लड़कियों के जीवन को बर्बाद होने से बचाने में सहयोग करें.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |