जम्मू के इस गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी, 17 की मौत, corana जैसे हालात, इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

जम्मू के राजौरी जिले के बधाल गांव में रहस्यमयी बीमारी से अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. इस रहस्यमयी बीमारी के कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है. गांव में कोरोना जैसे हालात बने हुए हैं. लगातार मौतों के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की. बीमारी को देखते हुए गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

प्रशासन ने गांव के हालात को देखते हुए धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके अनुसार अब गांव में कोई भी सार्वजनिक या निजी समारोह आयोजित नहीं कर सकेंगे और न ही किसी कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे. इस तरह की पाबंदी कोरोना के समय लगाई गईं थी.

मृतकों में मिले न्यूरोटॉक्सिन के सेंपल

गांव में हो रही मौतों को लेकर कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स ने मृतकों के नमूनों में ‘न्यूरोटॉक्सिन’ पाए जाने की बात कही है. पूरे मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने जांच के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल टीम बनाई है, इसके साथ ही टीम को गृह मंत्रालय ही लीड कर रहा है. टीम में स्वास्थ्य, कृषि, रसायन और जल संसाधन मंत्रालय के एक्सपर्ट्स शामिल हैं.

मंगलवार को भी एक अन्य युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये रहस्यमयी बीमारी ज्यादा बच्चों को ही अपनी चपेट में लेती है.

इलाके में धारा 163 की गई लागू

गांव में लगातार हो रही मौतों के कारण अब पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है. इससे पहले भारत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी IPC) की धारा 144 के नाम से जाना जाता था.धारा 163 के तहत देश या किसी भी राज्य में आपातकालीन स्थिति व किसी बड़ी परेशानी पर नियंत्रण किया जा सकता है. इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होने पर रोक लग जाती है.

बीमारी की गुत्थी उलझी

जम्मू के राजौरी में हुईं इन मौतों का रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाया है. इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से एक महीने के अंदर 17 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं. स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें इस बीमारी का पता लगाने में लगी हुई हैं. इसका पता लगाने के लिए कई टेस्ट भी किए जा रहे हैं.

क्या होता है न्यूरोटॉक्सिन ?

न्यूरोटॉक्सिन एक केमिकल होता है. जो नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है. इतना ही नहीं नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है. नर्वस सिस्टम को शिथिल भी कर सकता है. यह प्राकृतिक या मानव निर्मित हो सकते हैं. जो खाना, दवाओं और पर्यावरण में पाए जा सकते हैं. ये किसी भी तरीके से इंसान के अंदर एंटर का सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |