अधिकारों के लिए लड़ना और संस्कृति की रक्षा करनी होगी: प्रो. जगमोहन सिंह,, शहीदे आज़म भगतसिंह के भांजे शाजापुर आए

शाजापुर। आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, हमारी संस्कृति और समाज की स्वतंत्रता से भी जुड़ा हुआ है। हमें अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, हमें अपनी संस्कृति और अपने समाज की रक्षा करनी होगी।
यह बात गुरुवार को ईदगाह रोड़ स्थित अंजुमन कमेटी के आयोजन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे-आज़म भगत सिंह जी के भांजे सुप्रसिद्ध लेखक, चिंतक और इतिहासकार प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कही। उन्होंने देश-दुनिया के मौजूदा हालात पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगतसिंह का पैगाम इंसानियत है और आज एकता, भाईचारे की बेहद ज़रूरत है। सभी समाज जाति, धर्म और पंथ के लोगों के बीच प्यार का रिश्ता तरक्की के मार्ग पर ले जाएगा। देश का इतिहास कोई किस्सा कहानी नही है, उसे गहराई से आत्मसात कर युवा सपनों का भारत बना सकते हैं, जहां तालीम से लेकर तरक्की तक हर हिंदुस्तानी के लिए मुहैया हो।
वीडियो देखें👇👇


प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने आजादी के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जनरल डायर जैसे ज़ालिम अंग्रेज़ों को देश के लोगों की एकता ने भयभीत कर दिया था। जलियां वाला बाग़ जैसा कांड अंग्रेज़ों की बोखलाहट का नतीजा था। गोरे आज़ादी के मतवालों को नरसंहार कर भयभीत करना चाहते थे, मगर नतीजा उलट हुआ और हर धर्म, ज़ात बिरादरी के लोग एकता के साथ देश की आज़ादी को हासिल करने का संकल्प लेकर हर हद को पार करने में जुट गए।
वीडियो देखें👇

स्वागत करते हुए काज़ी एहसान उल्ला ने कहा कि भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदे आज़म भगतसिंह का ये देश सदैव ऋणी रहेगा। आज उनके भांजे को अपने बीच पाकर हम गौरवान्वित हैं। भगतसिंह जी का बलिदान देश की एकता और भाईचारे के लिए अमर है। अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि शहीदे आज़म भगतसिंह देश हीरो हैं। उनकी क़ुर्बानी ने हिंदुस्तान की आज़ादी में जो किरदार अदा किया, उसकी कोई मिसाल नही है। जगमोहन जी को अपने बीच पाकर हम शहीदे आज़म का स्मरण कर रहे हैं। हमें गर्व और गौरव है कि हम उस देश के वासी हैं, जहां आज़ादी के लिए फांसी का फंदा चूम कर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शूरवीर भगतसिंह सिंह पैदा हुए हैं।

वहीं जगमोहन जी के साथ पधारे लेखक सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रगतिशील लेखक संघ विनीत तिवारी, सचिव इंदौर प्रगतिशील लेखक संघ हरनाम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राज्य सचिव मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ सारिका श्रीवास्तव, नाट्यकर्मी विवेक इंजीनियर, इंजीनियर अंशुमान का भी कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इसके पूर्व अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, काज़ी एहसान उल्ला, नायब काज़ी रेहमत उल्ला, कोषाध्यक्ष हाजी इब्राहिम पठान, मिर्ज़ा सलीम बेग, सदर सीरत कमेटी असलम अली शाह, जुनैद मंसूरी,


एकता ग्रुप के अध्यक्ष वकार अली, शाकिर बुशरा, ठेकेदार हाजी ज़फर कुरैशी, मूसा आज़म खांन, राजेश पारछे, रईस पठान, डॉ. मौजूद मोहम्मद कुरैशी, सोहेल खांन, बोहरा समाज के सैफुद्दीन लॉज वाला, हातिम लोहा वाला, अली हुसैन भाई बड़ोदिया वाला, अब्बास भाई काकड़ी वाला, इरशाद बूटा कुरैशी, सदर हाजी सुल्तान पठान, हाजी इक़बाल पठान, हाजी आकिल पठान, पार्षद रईस पठान, हाजी जलील पटेल, शेरू खांन मनिहारवाड़ी, मुन्ना समीर, आलिम याक़ूब, मुफ़्ती फ़ारुक, हाफ़िज़ शोएब, हाफ़िज़ उमर, मौलाना अनवर, हाफ़िज़ अनस, हाफ़िज़ इमरान, शैख आमीन, अज़ीम पठान, सलमान पठान, साहिल मंसूरी, शादाब मंसूरी, शैख रईस आदि ने जगमोहन सिंह जी का अभिनंदन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |