11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे… मेरठ सांसद अरुण गोविल ने कहा- नाली खड़ंजा बनवाने नहीं आया

उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल को हर कोई भगवान राम के किरदार के रूप में पहचानता है. यही कारण है कि वे ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बीच उन्होंने एक और घोषणा की है, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. अरुण गोविल ने कहा कि वे ‘घर घर रामायण’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस अभियान के तहत वो 5 साल में 11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे.

लोग कहते हैं कि मेरी सड़क बनवा दो, श्मशान की दीवार बनवा दो, नाली ठीक करवा दो। पानी की व्यवस्था करवा दो. लोगों की मांगें अपनी जगह ठीक हैं. लेकिन, मैं ये नहीं मानता हूं कि मैं सिर्फ इन चीजों के लिए आया हूं. मेरी जो शुरुआत है, वह घर-घर में आने वाले श्रीरामचरितमानस से है.

11 लाख रामायण बांटेंगे गोविल

अरुण गोविल ने कहा वो 5 साल में देश में 11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे. घर-घर रामायण अभियान के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा है. 22 जनवरी को किठौर और हापुड़ से वे इसकी शुरुआत होन जा रही है. उन्होंने कहा कि रामजी की कृपा से वो ऐसा कर पाएंगे. श्रीरामचरितमानस पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा. श्रीरामचरितमानस हमारी धरोहर है.

उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस जो हमें देती है, वह हमें लेना नहीं आता है. जिंदगी में सुखी रहने के लिए पॉजिटिवनेस बहुत जरूरी है. रामायण को 10 प्रतिशत भी जीवन में उतार लें तो कल्याण होगा.

हर भाषा में मिलेगी रामायण

खास बात ये है कि सांसद अरुण गोविल चाहते है गैर सनातनी भी इस को पढ़े उनके लिए भी श्री रामचरितमानस है. इसलिए अरुण गोविल ने वेबसाइट भी बनवाई है, और उस वेबसाइट के माध्यम से कोई भी जरूरत के हिसाब से श्री रामचरितमानस मंगवा सकता है. सांसद अरुण गोविल ने बताया कि हर भाषा में वह ऐसे जरूरतमंदों को रामायण उपलब्ध कराएंगे.

रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का जन्म मेरठ में ही हुआ है. उनके पिता चंद्रप्रकाश गोविल मेरठ नगर पालिका से जलकल अभियंता थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |