चेहरा देख दुल्हन को किया रिजेक्ट, लड़की वालों ने गुस्से में दूल्हे की काट दी मूंछ

राजस्थान के करौली में एक दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखते ही शादी कैंसिल कर दी. कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है. ये वो लड़की है ही नहीं जिसकी फोटो हमें दिखाई गई थी. दूल्हे ने रिश्ता तोड़ा तो दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई. पंचों को भी बुलाया गया. आरोप है कि तब भी बात न बनी तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हे राजा की पिटाई कर डाली. उसकी मूंछ भी काट दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

जानकारी के अनुसार दूल्हा टोडाभीम (करौली) थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह स्टेशन मास्टर के पद पर काम करता है. लड़की वालों के ऊपर मारपीट और दुल्हे के बाल और मूंछ काटने का आरोप है. इस मामले में लड़के वालों का कहना है कि फोटो में जो लड़की दिखाई गई थी, सगाई के समय उन्हें वो लड़की नहीं दिखी. इसलिए उन लोगों ने लड़की को रिजेक्ट करते हुए गोद भराई की रस्म और शादी करने से इंकार किया था.

स्टेशन मास्टर ने बताया कि परिवार के सभी लोग मिलकर वधु पक्ष के घर पर सगाई की रस्म करने गए थे. मगर वहां जब हमने लड़की को देखा, तो हम सब चौंक गए. क्योंकि जिस लड़की को फोटो में दिखाया गया था, वो इससे अलग थी. इसलिए हमने लड़की को नापसंद करते हुए सगाई से इंकार कर दिया. हम लोगों ने उन्हें घर जाकर जवाब देने को कहा, तो उन लोगों ने रोककर तुरंत जवाब देने की बात कही. हमने तब लड़की वालो से कह दिया कि ये शादी नहीं हो सकती. हमारे साथ आपने धोखा किया है.

बाल और मूंछ काटी

दूल्हा बोला- इसके बाद लड़की वालों ने लड़के के चाचा, पिता और छोटे भाई समेत मुझे रोक लिया. इसके बाद पंचों को बुलाया गया और इस मामले को अपमान बताया गया. इसके बाद दुल्हन के पक्ष के लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. सबसे ज्यादा मुझे पीटा गया. मेरे सिर के बाल और मूंछ काट दिए गए. घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्होंने बयान दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |