झारखंड के लाखों छात्रों के भविष्य पर छाया संकट! मैट्रिक-इंटर समेत इन एग्जाम पर लगा ग्रहण, ये है कारण

झारखंड के लाखों छात्रों के भविष्य पर गहरा संकट मंडरा रहा है. राज्य में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा आयोजित करने वाली झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है. इसके बाद जैक द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया है, जिसमें मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भी शामिल हैं.

18 जनवरी 2022 को राज्य सरकार ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में डॉ अनिल कुमार महतो, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में विनोद सिंह को नियुक्त किया था. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का कार्यकाल 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को समाप्त हो गया. इसके कारण आठवीं नवमी, 10वीं(मैट्रिक) 11वीं और 12वीं (इंटर) बोर्ड की परीक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं. अगर जल्द ही जैक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई तो इन परीक्षाओं पर ग्रहण लगने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा.

मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा पूर्व में ही मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जो 3 मार्च 2025 तक चलेंगी. पहले शिफ्ट में जहां मैट्रिक की परीक्षा होंगी, वहीं दूसरी शिफ्ट में इंटर की परीक्षा आयोजित की जाएंगी. ऑटोनॉमस बॉडी होने के कारण झारखंड एकेडमिक काउंसिल के कामकाज की जिम्मेवारी संवैधानिक रूप से जैक अध्यक्ष के निहित होती है, ऐसे में अध्यक्ष विहीन होने के कारण मैट्रिक इंटर सहित आधा दर्जन परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया है.

अगर नहीं हुई नियुक्ति तो टल सकती हैं परीक्षाएं!

छात्रों के भविष्य को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा झारखंड एकेडमिक काउंसिल के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति अगले एक सप्ताह के अंदर नहीं होती है तो 28 जनवरी से आयोजित होने वाली आठवीं बोर्ड की परीक्षा और 29 जनवरी से 9वीं बोर्ड की परीक्षा को टालना पड़ सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |