लापरवाही या मां की मजबूरी! बच्चों को अकेला छोड़कर मजदूरी करने गई थी…तभी हादसे में 13 साल के बेटे की चली गई जान

मध्य प्रदेश के भोपाल में 13 साल के बच्चे की अपनी छोटी बहन को खिलाते हुए मौत हो गई. वह अपनी बहन को झूले में झुला रहा थे. तभी उसके गर्दन झूले में फंसी और गला दबने से बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा कक्षा चार में पढ़ता था और उसके पिता की दो साल पहले ही मौत हुई थी और मां बंगलों में काम करने जाती है. रोज की तरह जब मां काम करने गई, तभी ये हादसा हुआ.

दरअसल भोपाल के अर्जुन नगर से शुक्रवार को ये मामला सामने आया, जहां 13 साल का अर्जुन घर पर अपनी मां के न होने पर अपने छोटे बहन-भाइयों का ख्याल रख रहा था. उसकी छोटी बहन का नाम अंशिका और भाई का नाम मयंक है. जब मां काम पर गई, तो अंशिका रोने लगी, तभी अर्जुन ने बहन को चुप कराने के लिए मां की साड़ी से बने झूले में उसे लिटाया और झुलाने लगा.

साड़ी में फंदा लगने से मौत

इस बीच साड़ी को गोल-गोल घुमाते हुए अर्जुन की गर्दन साड़ी से बने झूले में फंस गई और फंदा लग गया. तभी अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद जब अर्जुन का दोस्त उसके घर आया तो मामले के जानकारी हुई. आसपास रहने वाले लोगों ने बच्चे की मौत की खबर रोज की तरह काम पर गई मां को दी. मां ने आकर बेटे को देखा तो रो-रोकर मां का बुरा हाल हो गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अर्जुन के मामा शंकर ने इस हादसे की पूरी जानकारी दी. इसके अलावा परिवार वालों ने ये भी बताया कि अर्जुन के साथ जब ये हादसा हुआ. तब उसका छोटा भाई मयंक बाहर खेल रहा था. इसलिए उसके भाई को मौत की खबर नहीं हुई. अर्जुन की मौत के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद अर्जुन के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |