अयोध्या: नवोदय विद्यालय का एग्जाम देने जा रहा था छात्र, 100 साल पुराना पेड़ गिरा, दबने से मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 100 साल पुराने पेड़ के गिरने से एक बच्चे की मौत गई. साथ ही तीन अन्य बच्चे घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पेड़ बहुत पुराना था. साथ ही उसकी जाड़े भी सड़ गई थी. एक दम से पेड़ गिर गया, जिस कारण से एक बच्चे की मौत हो गई है. साथ ही कई टू व्हीलर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है.

अयोध्या जिले के फैजाबाद शहर क्षेत्र के रकाबगंज इलाके में एक 100 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से एक 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना को लेकर जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राचीन नीम का पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ है. हादसे में एक बच्चे की मौत और तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

प्रवेश परीक्षा देने पहुंचा था मृतक

रकाबगंज चौराहे पर यह हादसा शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ था. पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान अयोध्या के पूराकलंदर थाने के मोइया बेगमगंज निवासी रमजान अली के बेटे अब्बू साहिमान (10) के रूप में हुई. साहिमान अपने चाचा के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आया था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे अयोध्या के विधायक ने मृतक बच्चे के परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |