न सोना-न चांदी… 7 लाख के बाल लेकर भागे, फरीदाबाद में कारोबारी के घर चोरी की अनोखी वारदात

हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान करने वाला चोरी का एक मामला सामने आया है. यहां एक कारोबारी के घर से चोर 7 लाख रुपये के बाल चोरी कर ले गए. साथ ही उन्होंने घर में रखी 2 लाख 13 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बालों का वजन करीब 150 किलो है. वह महिलाओं के सिर के बाल हैं, जिसे पीड़ित कारोबारी खरीदकर इकट्ठा करता था. चोरी की इस घटना से परिवार सदमे में है.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. चोरी को लेकर पुलिस जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी चोरों की पहचान की जा रही है. चोरी की यह वारदात फरीदाबाद के दौलताबाद में हुई है. जांच में सामने आ रहा है कि चोरी की वारदात को तीन से चार चोरों ने अंजाम दिया है. पीड़ित कारोबारी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. वह यहां किराये के मकान में रहता था. पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

150 किलो बाल चोरी हुए

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के दौलताबाद में रहने वाले रंजीत मंडल महिलाओं के सिर के पुराने बाल खरीदते गईं. वह उन्हें अपने घर पर इकट्ठा करते हैं. रंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14-15 जनवरी की रात करीब 2-3 बजे उसके घर में सीढ़ियों की मदद से चोर घुस आए. उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे करीब 150 किलो बाल चोरी कर लिए. रंजीत ने उसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई है. उन्होंने बताया कि चोर उनके घर में रखे 2 लाख 13 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए जो एक बैग में रखे थे.

बाहर बेचते हैं बालों को

चोरी की घटना की जानकारी जब रंजीत को हुई तो उसके होश उड़ गए. उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. रंजीत ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई उस दौरान सभी लोग घर में सो रहे थे. उसने बताया कि वह महिलाओं के सिर के पुराने बालों को खरीदकर उन्हें इकट्ठाकर बाहर बेचते हैं, जिसकी उन्हें अच्छी कीमत मिलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |