दिल्ली में कभी कोहरा-कभी धूप…शिमला में बर्फबारी, कुफरी-मनाली में बारिश…अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. वहीं मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी दिल्ली के मौसम का मिजाज भी समय-समय पर बदलता हुआ नजर आ रहा है. सुबह में घने कोहरे से जहां एक तरफ फ्लाइट्स और ट्रेनें रद्द हो रही हैं, तो वहीं दिन के समय यहां धूप भी खिल रही है. धूप खिलने से दिल्ली वालों को ठंड से राहत मिल रही है.

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 47 ट्रेनें शनिवार को प्रभावित हुईं. इनमें से 41 ट्रेनें देरी से चलीं और बाकी 6 ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ. इससे पहले भी कोहरे का असर कई ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिला है. दिल्ली के लिए मौसम विभाग की ओर से रविवार को बादल छाने की आशंका जताई है. वहीं सोमवार और मंगलवार के लिए कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 22 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुफरी, कांगड़ा, कुल्लू, धर्मशाला, कांगड़ा में बारिश, मनाली, सुरेंद्र नगर जैसे इलाकों में बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है

इन इलाकों में बर्फबारी

इसके अलावा डलहौजी, कसांग, कल्पा, कुटेहर, बुढ़िल, शिमला सिटी, सौरंगा, केलोंग, स्पीति, संजय भाभा में बर्फबारी की संभावना जताई है. ऐसे में इनमें से कई इलाकों का तापमान माइनस में पहुंच गया है. हालांकि कुछ इलाकों में मौसम साफ भी है, लेकिन आगे 22-23 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट है.

यहां माइनस में तापमान

जिन इलाकों में माइनस में तापमान है. उनमें बसपा में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, चांजू में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, कसांग में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, खरचम में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, केलोंग में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस. स्पीति में न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, संजय भाभा में -4 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |