ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और करबला… कौशांबी में 413 जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैसे हुआ खुलासा?

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 93 हेक्टेयर की 413 जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है. सर्वे और सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है. सर्वे में इन जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, करबला बने पाए गए हैं. मामले की रिपोर्ट को डीएम ने शासन के लिए भेजा है. यह जमीन राजस्व अभिलेखों में जीएस लैंड में दर्ज है. वक्फ बोर्ड जीएस लैंड पर अपना दावा कर रहा है.

कौशाम्बी जिले में 413 जीएस लैंड पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है. सर्वे और सत्यापन के बाद सभी तहसीलों से आई रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है. डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जिले में 93 हेक्टेयर की 413 जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है. ज्यादातर हिस्सो में ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और कर्बला आदि बना हुआ है. मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है. जबकि, यह जमीन सरकारी है. राजस्व अभिलेखों में जीएस लैंड दर्ज है. उनका कहना है कि शासन से अनुमति मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

चायल तहसील में सबसे ज्यादा कब्जा

प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, वक्फ बोर्ड के कब्जे में चायल तहसील में सबसे अधिक 44 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा मिला है. मंझनपुर तहसील में सबसे कम 23.11 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है. वहीं, सिराथू तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है. जिले में 413 सरकारी जमीनों पर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां मिली हैं. इनमें ज्यादातर जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, करबला इत्यादि बने हुए हैं. करीब 93 हेक्टेयर का कुल क्षेत्रफल मिला है, जिसका सर्वे और सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है.

जिले की तीन तहसील में हुए सर्वे

कौशांबी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि तीनों तहसीलों में सर्वे और सत्यापन का कार्य करवाया गया था, इसके बाद तीनों तहसीलों में जमीनों पर वक्त बोर्ड के कब्जे की जानकारी मिली है. सबसे ज्यादा कब्जा चायल तहसील में मिला है. फिर सिराथू तहसील के कड़ा में मिला है. इसके बाद मंझनपुर तहसील में जानकारी सामने आई है. फिलहाल तीनों रिपोर्ट को मंगा लिया गया है और शासन को लिखकर जानकारी भेजी जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में लगातार चौथे दिन शीतलहर जारी     |     मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी हैं महिला सरपंच, दफ्तर पर लटका ताला     |     जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों की बिगड़ी तबीयत     |     जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली, फिर धारदार हथियार से किया वार     |     विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के पवित्र अस्थि कलशों की हुई पूजा-अर्चना     |     छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे     |     देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश से बढ़ी मुश्किलें     |     दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सुगम होगा यातायात     |     परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होने का अनुमान     |