गाजियाबाद: चलती कार में शख्स को आया हार्ट अटैक, फ्लाईओवर पर गाड़ी रेलिंग से टकराई, मौत

यूपी के गाजियाबाद की सड़कों पर रोजाना हादसे होते रहते हैं, लेकिन शहर के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में संतोष हॉस्पिटल के पास एक ऐसा हादसा हुआ जो दिल के बीमारी के लिए एक सबक के समान है.सिहानी गेट थाना क्षेत्र में सड़क पर एक दुखद हादसा सामने आया, जिसमें 52 वर्षीय कर चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

शालीमार एक्सटेंशन फर्स्ट के निवासी योगेश कुमार अपनी कार लेकर जब सिहानी गेट थाने के सामने स्थित फ्लाईओवर पर कर को लेकर जा रहे थे तभी उन्हें कर चलते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया.

रेलिंग से टकराकर रुक गई कार

हार्ट अटैक पड़ने के कारण योगेश चलती कार में बेहोश हो गए और उनकी कर बेकाबू हो गई. बेहोश होने के बाद उनकी कार एक बाइक सवार राहुल नाम के शख्स को टक्कर मारती है और फिर फ्लावर की रेलिंग से जाकर टकराकर रुक गई.

लंबे समय से थे ब्लड प्रेशर के मरीज

हादसा देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और योगेश को कार से बाहर निकला. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौके से योगेश को तत्काल पास के अस्पताल लेकर गई जहां पर डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया.मिली जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार का लेबर सप्लाई का काम था और वह लंबे समय से ब्लड प्रेशर के मरीज थे, जिसके कारण वह नियमित रूप से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की दवा भी लेते थे.इसके साथ ही वह समय-समय पर डॉक्टरों की सलाह भी लिया करते थे.

परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना काफी दुखद है जिसके बाद योगेश के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया जो भी हार्ट के मरीज होते हैं उन्हें सर्दियों में दवाई समय से लेनी चाहिए क्योंकि सर्दी में हार्ट अटैक के मामले ज्यादा सामने आते हैं और इसके कारण अचानक ही लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं. ऐसे में हार्ट पेशेंट को गाड़ी का हीटर ज्यादा तेज नहीं चलना चाहिए, बहुत बार हीटर के कारण भी गाड़ी के अंदर दम घुटने जैसी स्थिति बनती है और फिर जो लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं उसके कारण मौत तक हो सकती हैं.

हार्ट अटैक आने से हुई मौत

हादसे के बाद पुलिस समय से योगेश को अस्पताल भी ले गई,लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही योगेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. पुलिस ने योगेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो गया है कि योगेश कुमार की मौत हार्ट अटैक आने से हुई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |