बरेली: कबूतर को मारने पर बौखलाया युवक, कुत्ते के तीन बच्चों को पटक-पटक कर मार डाला; FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र से अमानवीयता का एक मामला सामने आया है. गजसिंहपुर गांव में एक युवक ने तीन पिल्लों को बोरी में डालकर पटक-पटक कर मार डाला. जानकारी के मुताबिक, गजसिंहपुर गांव में एक कुत्ते ने एक कबूतर को मार डाला. इससे बौखलाए गांव के संजीव नाम के एक युवक ने कुत्ते के तीन पिल्लों को बोरे में डालकर पटक-पटक कर मार डाला. इस दौरान जब गांववालों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी गांववालों को गाली देने लगा.

गांववालों से झगड़ा करने पर आमादा हो गया. गांव के एक युवक ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था पीपुल फॉर एनिमल्स को भनक हुई. संगठन के धीरज पाठक ने इसकी जानकारी अपने साथी गांव गजसिंहपुर निवासी शिवम सिंह को दी. शिवम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना का CCTV फुटेज आया सामने

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कुत्ते के बच्चे के बच्चे को बोरी में डालकर पीटता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान जब गांववालों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसका विरोध किया तो आरोपी ने गांव वालों को भी नहीं छोड़ा. आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करने लगा. इसकेबाद गांववालों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया लिया जाएगा. संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर पुलिस युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |