शिमला से कुफरी तक…पहाड़ों पर फिर शुरू हुई बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान

पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. बीती रात से ही शिमला समेत हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. आज भी मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के निचले हिस्सों में बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है. शिमला में सुबह हल्की बर्फबारी हुई है.

हालांकि अभी भी मौसम खराब बना हुआ है और आज भी शिमला शहर में बर्फबारी की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. वहीं कुफरी नारकंडा में अभी भी बर्फ की फाहे गिर रही है, जिससे सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है. मौसम विभाग की ओर से आज लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर अच्छी बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है. कुफरी में बर्फ पर वाहन फिसल रहे हैं, जिस वजह से कई वाहन बर्फ की वजह से फंस भी गए. उन्हें पुलिस के जवानों की मदद से निकाला गया.

बारिश की संभावना

बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. खास तौर पर ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है. हमीरपुर, मनाली और सोलन में आज भी बारिश पड़ने की संभावना है. ऊना में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 1.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है. अगले चार दिन भी यहां मौसम शुष्क रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है.

माइनस में तापमान

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को माइनस में तापमान रहा. इनमें चांजू में न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, केलांग में न्यूनतम तापमान -9 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, स्पीति में न्यूनतम तापमान -12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |