रांची: पापा ऑटो वाला कहीं और ले जा रहा है… प्यार के लिए खुद किडनैप हो गईं लड़कियां, ऐसे हुआ खुलासा

झारखंड के रांची में दो बहनों ने अपने ही अपहरण की साजिश रची और अपने प्रेमी के पास कर्नाटक भाग गईं, जब उनकी तलाश की गई. तब मामले का खुलासा हुआ. दरअसल 11 जनवरी को रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो बहनें रहनुमा परवीन और अमरीन परवीन गायब हो गईं. दोनों रांची के कांटा टोली स्थित मंगल टावर में आधार कार्ड में करेक्शन करने की बात कह कर घर से निकली थीं.

इसके बाद उन्होंने अपने पिता को फोन किया और कहा कि एक ऑटो वाला उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा है. उनका मोबाइल छीन रहा है और फिर फोन ऑफ हो गया. दोनों बहनों की लास्ट लोकेशन रांची के ओरमांझी क्षेत्र थी. इसके बाद परिजनों ने हिंदपीढ़ी थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया. रांची पुलिस के आईजी, एसएसपी समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मामले की तहकीकात में जुट गए.

कर्नाटक से मिलीं लड़कियां

मंत्री इरफान अंसारी समेत कई सरकार के नुमाइंदे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. दोनों बच्चियों को ढूंढने के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया. फिर पता चला कि जिन दो लड़कियों के अपहरण को लेकर बवाल मचा, उन दोनों लड़कियों का अपहरण हुआ ही नहीं था, बल्कि यह अपहरण की झूठी कहानी दोनों लड़कियों ने खुद ही रची थी. रांची पुलिस ने दोनों लड़कियों को कर्नाटक से पकड़ा. साथ ही एक युवक को भी उनके साथ पकड़ा गया.

पापा से फोन पर की थी ये बात

जिस युवक को पकड़ा गया. उसके साथ बड़ी बहन का प्रेम प्रसंग था. दोनों के रिश्ते के लिए परिवार वाले राजी नहीं थे. इसके बाद लड़कियों ने अपने ही अपहरण की फर्जी कहानी बनाई और युवक के साथ रांची से कर्नाटक फरार हो गईं. बड़ी बहन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर युवक से बात करती थी. अब पुलिस युवक और दोनों बहनों को कर्नाटक से रांची ले आई है. जांच में पता चला कि दोनों बहनों की इस साजिश में हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का भी एक युवक शामिल था. उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |