एक बोलेरो में सवार थे 78 लोग, गाड़ी को देख ड्राइवर से बोली पुलिस- आपका क्या करें…

आपने बोलेरो में लोगों को सफर करते हुए अक्सर देखा होगा, लेकिन क्या कभी एक बोलेरो में 78 लोगों को सफर करते हुए देखा है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें राजस्थान से मध्य प्रदेश मेला देखने के लिए बेहिसाब लोग एक ही बोलेरो में भरकर जा रहे थे. बोलेरो को पुलिस ने रोका, तो उनके भी होश उड़ गए.

दरअसल मध्य प्रदेश के पोहरी क्षेत्र में मंगलवार को धार्मिक और पर्यटक स्थल मकर संक्रांति के अवसर पर धार्मिक मेले का आयोजन किया गया था. इस मेले में राजस्थान से एक बोलेरो में दर्शनार्थी मेले में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान पोहरी टीआई रजनी चौहान भी वहां भ्रमण कर रही थीं. तभी उन्होंने उसे रोका, जिसमें 5 या 10 नहीं बल्कि 70 से भी ज्यादा लोग सवार थे.

बोलेरों में 78 लोग सवार

उन्होंने गाड़ी को रोका और सभी को गाड़ी से उतरवाया और उनकी गिनती शुरू की, तो एक बोलेरो के अंदर से 78 लोग निकले, जो खचाखच इसके भरे पड़े थे. इन 78 लोगों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी थे. ये सभी लोग बोलेरो में सामान भरने की जगह पर बैठे थे. यही नहीं कुछ लोग इनमें से बोलेरो की छत पर भी बैठे थे. इन लोगों में कई बहुत छोटे बच्चे भी थे.

पुलिस भी रह गई हैरान

बोलेरो में खचाखच भरे लोगों को देखकर खुद टीआई भी हैरान हो गईं. उन्होंने गाड़ी चालक की इस हरकत को देखकर उसी से पूछा कि बताओ आपका क्या करना चाहिए. इसके बाद जब गाड़ी में सवार यात्रियों ने पुलिस से गुहार लगाई तो गाड़ी को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया. इसके साथ ही ड्राइवर को इस तरह की हरकत दोबारा न करने की बात कही गई.

सोशल मीडिया पर वायरल

टीआई ने बताया कि गाड़ी में सवार लोगों को दो से तीन बार में छुड़वाया गया. उनका कहना है कि अगर इतने लोगों के साथ कोई हादसा हो जाता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. जिस बोलेरो में इतने लोग सवार थे. उसे आमतौर पर सामान लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे बोलेरो लोडिंग गाड़ी कहा जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |