सैफ और करीना को लेकर नफरत भरे बयान…कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी छेड़ दी अलग बहस

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने एक अलग बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा है कि सैफ अली खान पर हमला एक सामान्य घटना नहीं है, इसके सभी बिंदुओं पर गहराई से जंच होनी चाहिए. अगर सबसे पॉश इलाकों में रहने वाले फिल्मी सितारे तक सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा.

इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्वीट कर कहा, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर को लेकर नफरत भरे बयान दिए गए. सोशल मीडिया पर जहर परोसा गया और कल रात सैफ अली खान पर चोरी करने वाले ने जानलेवा हमला किया. इस सबसे पता चलता है कि मुंबई की कानून व्यवस्था कितनी बदहाल है.

इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने इस ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी टैग किया है. उन्होंने कहा कि फडणवीस जी कम से कम मुंबई की छवि का कुछ तो ध्यान रखिये. अगर सबसे पॉश इलाकों में रहने वाले फिल्मी सितारे तक सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा. यह कोई सामान्य घटना नहीं है, इसके सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच होनी चाहिए.

सैफ अली खान पर चाकू से हमला

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला किया गया है. सैफ पर यह हमला उनके ही घर में हुआ. बताया जा रहा है कि रात में 2 बजे कोई अज्ञात शख्स उनके घर में घुसा और उसने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अज्ञात हमलावर फरार है. पुलिस जाच में जुट गई है.

नौकरानी के रोल को लेकर संदेह

सैफ अली खान पर हमले की जांच के लिए सबसे पहले क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां से तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इसके बाद उनके घर पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है. मुंबई पुलिस को नौकरानी के रोल को लेकर संदेह है. पुलिस नौकरानी का बयान दर्ज करेगी. नौकरानी की मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद बयान दर्ज किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |