मेंहदीपुर बालाजी के रामाकृष्ण आश्रम में मिलीं 4 लाशें, सब एक परिवार के… हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

राजस्थान के करौली के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. सभी के शव मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास रामकृष्ण आश्रम के एक कमरे में मिले. पूरा परिवार एक साथ दर्शन के लिए 12 जनवरी को ही यहां आया था और बुधवार की सुबह उनके शव कमरे से मिले. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है.

मृतक परिवार देहरादून का रहने वाला था और 12 जनवरी यानी मंगलवार को ही करौली के मेंहदीपुर बालाजी के रामाकृष्ण आश्रम में आया था. बताया जा रहा है कि वह मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन 2 दिन बाद पूरे परिवार के एक साथ शव पड़े मिले. परिवार में एक बेटा-बेटी और माता-पिता थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

सामूहिक आत्महत्या का मामला!

परिवार की मौत की जानकारी सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी को लगी. जब वह सुबह में सफाई करने के लिए कमरे में गया तो पूरा परिवार मृत पड़ा था. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि शुरुआती तौर पर सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है. करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि धर्मशाला के कमरे में मृत मिले चारों लोगों की मौत मंगलवार की देर शाम ही हुई है.

एक परिवार के चार लोगों की मौत

उन्होंने आगे कहा कि चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं. इनमें पिता सुरेंद्र कुमार, मां कमलेश, बेटा नितिन और बेटी नीलम का नाम शामिल है. परिवार देहरादून का निवासी है. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. संभावना है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है.

FSL की टीम ने जुटाए सबूत

इसके साथ ही पुलिस ने ये भी कहा कि ये मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिवार ने ऐसा क्यों किया और आत्महत्या की क्या वजह थी. इसकी जांच की जा रही है.पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं. आश्रम के मैनेजर ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बताया था कि बेटी और पिता पर कोई परेशानी थी. इसके निवारण के लिए वह दर्शन करने आए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |