जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन पर दिखी उमर-मोदी की केमिस्ट्री, जानें क्यों बिफरी पीडीपी

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दिखी केमिस्ट्री ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने और लोगों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी सुधारने और शांति बहाल करने के मोदी सरकार की कोशिशों की तारीफ की. इस पूरे घटनाक्रम पर कई राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी.

पुर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उमर पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2003 में जब अटल बिहारी वाजपेई ने श्रीनगर का दौरा किया था, तब उन्होंने मुफ्ती साहब के शांति के दृष्टिकोण पर विश्वास दिखाया था. लेकिन आज, उमर अब्दुल्ला, जिनकी पार्टी के पास 50 विधायक हैं. उन्होंने ने दिल्ली के 2019 के एकतरफा फैसलों को स्वीकारते हुए केंद्र के एजेंडे को सामान्य बनाने की कोशिश की है.

विपक्ष ने उमर को आड़े हाथ लिया

टनल के उद्घाटन पर उमर अब्दुल्ला की टिप्पणियां उनके बदले हुए राजनीति के तरीके को बताती है. उमर की तारीफों ने विपक्ष को असहज कर दिया है. जबकि यह टनल कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी, पीडीपी और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि दिलों की दूरियां खत्म करने की आवश्यकता अभी बाकी है. उमर पर बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथ लिया.

क्या कह रहें कश्मीरी नेता?

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने उमर अब्दुल्ला की सराहना करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों, खासकर कांग्रेस और पीडीपी, को उमर से सीख लेनी चाहिए. वहीं, जेडीयू जम्मू-कश्मीर के प्रमुख जीएम शाहीन ने उमर के बयान को जनादेश का समर्पण करार देते हुए कहा कि उन्होंने लोगों के बीच हार और निराशा का माहौल पैदा किया है.

दूसरी ओर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने पीडीपी और अन्य दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने शासनकाल में किए गए कामों का आत्ममंथन करना चाहिए. वहीं, पीडीपी नेता वहीद पारा ने कहा कि टनल का निर्माण स्वागत योग्य कदम है, लेकिन कश्मीर की सबसे बड़ी समस्या सड़कों की नहीं बल्कि दिलों की दूरी है. उमर साहब आज वही बातें कर रहे हैं जो बीजेपी कहती रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |