हमारे पास सर्जिकल स्ट्राइक का साहस, लेकिन बातचीत का नहीं… मणिशंकर अय्यर बोले- पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के मामले में पीएम मोदी की सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हमारे पास दोनों देशों के जुड़े मसले पर बात करने का साहस नहीं है, जबकि सर्जिकल स्ट्राइक करने जैसे कदम को उठा लिया गया. आंतकवाद को फैलाने वाला पाकिस्तान एक खुद भी इसका शिकार है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ये पुरानी सोच थी कि वो अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता लाएं, लेकिन आज उनके लिए ही ये सबसे बड़ा खतरा है कि अफगानिस्तान में तालिबान है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने गले में लटकाए हमारे लिए बड़ा खतरा है. ये हमारे लिए आत्मघाती भी है. हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए, जैसा के पूर्व मनमोहन सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर किया था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले लोग भी भारतीयों की तरह ही हैं, लेकिन बंटवारे की त्रासदी ने उन्हें हमसे अलग एक दूसरा देश बना दिया है. कांग्रेस नेता ने शेख हसीना के भारत के लिए किए गए कामों को की सराहना की.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हैं हमले

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सच है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन ऐसा ज्यादातर इसलिए हो रहा है क्योंकि वो शेख हसीना का सपोर्ट करते हैं. हिंदुओं पर हमलों की खबरें सच जरूर हैं लेकिन, ये ज्यादातर बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अधिकतर संघर्ष राजनीतिक मतभेदों को सुलझाने के लिए किया जाता है. अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक तमिल के रूप में मुझमें और एक पंजाबी के रूप में मेरी पत्नी में, उनकी और एक पाकिस्तानी पंजाबी के बीच से कहीं कोई ज्यादा अंतर नजर नहीं आता है.

शेख हसीना की तारीफ की

उन्होंने शेख हसीना की तारीफ करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि मेरी इस बात से सभी सहमत होंगे कि शेख हसीना ने भारत के लिए बहुत सारे अच्छे काम किए हैं. मुझे खुशी है कि उन्हें भारत में शरण दी गई. मुझे लगता है कि जब तक वह चाहें, हमें उनका मेजबान बने रहना चाहिए. अगर उन्हें पूरे जीवनकाल में भले क्यों न भारत में रहना पड़े

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |