दिल्ली चुनाव: बंगले के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे बीजेपी के मंत्री, संजय सिंह का बड़ा खुलासा

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता और मंत्री नई दिल्ली में अपने बंगले के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि यह काम कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि भारत सरकार के मंत्री और बड़े-बड़े लोग चुनाव आयोग की आंख में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कर रहे हैं.

संजय सिंह ने कहा कि नई दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं फिर भी मई से लेकर अब तक 8 महीने से सांसद का बंगला कब्जा करके बैठे हैं और उस बंगले की पते पर 33 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी है. केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने 26 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी है. केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने 26 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी है.

BJP के नेता-मंत्री बनवा रहे हैं फर्जी वोट- संजय सिंह

सांसद जयप्रकाश 13 मूर्ति पता है. वहां से 25 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है. पूर्व सांसद रेवती साउथ एवेन्यू त्रिपुरा से आते हैं और गेस्ट एकोमोडेशन पर नए वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी है. सांसद सीपी जोशी ने 28 वोट बनाने की एप्लिकेशन दी है. 85/112 स्टाफ क्वार्टर यहां पर 44 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है. BP हाउस दो कमरों का फ्लैट यहां पर 24 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी है.

आप सांसद ने आगे कहा कि 24 मीणा बाग सांसद का पता है यहां 23 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी है. सांसद सतीश गौतम के पते पर 23 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है. 6 महादेव ये भी सांसद महोदय का पता है यहां 22 वोट की एप्लिकेशन दी है. 513, नौरंग हाउस दफ्तर का पता है यहां 24 वोट B1 टावर A2-22 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है.

वहीं, आंध्र प्रदेश से BJP के सांसद सीएम रमेश के पते पर 16 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है. 185 नॉर्थ एवेन्यू पर ये भी किसी सांसद या पूर्व सांसद रह रहा होगा यहां भी 15 वोट बनवाने की एप्लिकेशन दी गई है. 7 फिरोज शाह रोड भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह के पते पर 15 वोट बनवाया जा रहा है. संजय सिंह ने कहा कि 15 दिन के अंदर इन सभी पतों पर ये सभी एप्लिकेशन दी गई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |