-30 डिग्री मे चल सकेगी देश की ये पहली वंदे भारत ट्रेन, बर्फ जमने की समस्या भी दूर, देखें वीडियो

वंदे भारत ट्रेन का जाल देश भर में फैलाया जा रहा है. इसी को देखते हुए अब जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है. इस ट्रेन के शुरू होने से ट्रेवल महज 3 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा. इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस ट्रेन के एडवांस मॉडल का फर्स्ट लुक जारी किया. रेल मंत्री ने इस ट्रेन का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया. जिसमें इस ट्रेन की खासियत भी बताई गई हैं.

लोको पायलट के शीशे पर हीटिड फिलामेंट के कारण बर्फ जमने की समस्या नहीं होगी. ज्यादा ठंड में भी शीशा गर्म रहेगा. जिससे बर्फ जमने की समस्या दूर होगी.

खास तरीके से किया गया डिजाइन

इस ट्रेन को खासतौर पर डिजाइन किया गया है. जिसमें सभी एडवांस टेक्नोलॉजी यूज की गई है. इस ट्रेन की शुरुआत से लोगों का काफी समय बचेगा, इसके साथ कई अन्य फायदे भी मिलेंगे. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी. देश में चलाई जा रहीं ट्रेनों में ये पहली बार इस तरह के इंतजाम किये गए हैं. इस ट्रेन के शुरू होने को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अब नहीं जमेगा ट्रेन का पानी

श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जम्मू-कश्मीर की कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. ट्रेन में वॉटर टैंक के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड और हीटेड पाइप लाइन लगाई गई हैं. जो पानी को जमने से रोकेंगी.

माइनस 30 डिग्री में भी कर सकेंगे सफर

ड्राइवर केबिन में ट्रिपल एयर विंडस्क्रीन और हीटेड फिलामेंट लगाए गए हैं, जिससे बर्फ जमने की समस्या नहीं होगी. कोच के अंदर यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए वॉशरूम और खिड़कियों में हीटिंग सिस्टम एस्टेब्लिश किया गया है. यह ट्रेन माइनस 30 डिग्री टेम्परेचर में भी ट्रेवल कर सकेगी. कोच की विंडो में भी हीटिंग सिस्टम लगाया गया है. ताकि लोगों को ट्रेन के अंदर ठंड का अहसास न हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |