प्रयागराज: महाकुंभ में बच्ची को दी थी संन्यासी की दीक्षा, महंत अखाड़े से निष्कासित; बनाया था शिष्य

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. इस साल 12 सालों के बाद पूर्ण कुंभ लगने जा रहा है. महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और ये 26 जनवरी को समाप्त होगा. ऐसे में महाकुंभ को लेकर तैयारियां आखिरी चरण में हैं. योगी सरकार ने किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा खास ख्याल रखा है. हालांकि इस बीच महाकुंभ में सन्यासियों के जूना अखाड़े ने एक महंत पर बड़ी कार्रवाई कर दी है.

प्रयागराज के जूना अखाड़े में नाबालिग बच्ची को संन्यास की दीक्षा दी गई, जिस पर कार्रवाई की गई. महंत कौशल गिरि को संन्यास की दीक्षा देने के कारण 7 साल के लिए अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया. अखाड़े की परंपरा और नियम को तोड़ने के कारण महंत कौशल गिरि के खिलाफ कार्रवाई हुई है. श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की महासभा ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया, क्योंकि नाबालिग को संन्यास की दीक्षा नहीं दी जा सकती.

13 साल की बच्ची को दी दीक्षा

जूना अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरी ने एक वीडियो जारी कर के बताया कि 2 दिन पहले महंत कौशल गिरि ने आगरा की रहने वाली 13 साल की राखी सिंह को संन्यास की दीक्षा दी थी. राखी सिंह को उनके माता पिता ने दान कर दिया था. राखी 9 वीं क्लास की छात्रा है. जानकारी के मुताबिक राखी का परिवार 26 दिसंबर को प्रयागराज आया था और अपनी बेटी कौशल गिरी को दान कर दी थी.

सनातन धर्म की करना चाहती थी सेवा

राखी का परिवार कई सालों से महंत कौशल गिरी से जुड़ा हुआ है. राखी के घरवालों के मुताबिक राखी ने खुद साध्वी बनने की इच्छा जताई थी. राखी महंत के साथ जुड़कर सनातन धर्म की सेवा करना चाहती थी. ऐसे में महंत कौशल गिरि ने राखी को दीक्षा दे दी, जिसकी वजह से उन पर कार्रवाई की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |