अहमदाबाद: क्लास में जाते समय 8 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, स्कूल में ही हो गई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

हार्ट अटैक इन दिनों देश में बड़ी समस्या बनती जा रही है. छोटे-छोटे बच्चों की मौत हार्ट अटैक से हो रही है. ऐसे ही एक मामला अहमदाबाद के एक स्कूल से सामने आया है. यहां एक 8 साल की बच्ची अपनी क्लास की ओर जा रही थी. इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर गई. बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

गुजरात के अहमदाबाद के जेबर स्कूल में आठ साल की बच्ची की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत हो गई. बच्ची शुक्रवार सुबह 7;30 बजे स्कूल पहुंची थी. वह अपनी क्लास की ओर जा रही थी कि अचानक से उसके सीने में दर्द होने लगा वह कॉरिडोर रखे एक बेंच पर बैठ गई. इसी दौरान बच्ची को हार्ट अटैक आ गया और फिर वह बेंच से नीचे गिर गई. स्कूल प्रशासन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी.

CCTV में कैद हुई हार्ट अटैक की घटना

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही, सीसीटीवी फुटेज को लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

हार्ट अटैक से हुई 8 साल की बच्ची की मौत

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी बच्ची की मौत हो गई है. यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी छोटे बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हुई हो. इससे पहले भी इस तरह की कई घटना सामने आ चुकी है. इस तरह की घटनाओं से लोग काफी डरे हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |