Jio डेली देता है 3GB डेटा फ्री, 84 दिन की वैलिडिटी वाले ये तीन प्लान कर देंगे मौज

अगर आप जियो यूजर हैं तो डेली 3 जीबी डेटा फ्री में यूज कर सकते हैं. जियो के इन तीन प्लान में आपको डेली 3 हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है. ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये प्लान 2 हजार रुपये से कम के प्लान हैं. इसका मतलब है कि आपको सस्ते में हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिल रहा है. आइए आपको जियो के तीन ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं जो डेली 3 जीबी डेटा इस्तेमाल करने का मौका देते हैं.

जियो के 1799 रुपये वाले प्लान में नेटफ्लिक्स

जियो के 1799 रुपये वाले प्लान में आपको एक से बढ़कर एक बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इस प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा यूज करने के लिए मिलता है. प्लान में कुल 252 GB डेटा मिलता है. 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं. इसके अलावा एंटरटेनमेंट के लिए आपको नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

जियो का 1199 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलेडिटी मिलती है. इस प्लान में आपको कुल 252 GB डेटा मिलता है. आप डेली 3 जीबी डेटा को यूज कर सकते हैं. जियो के इन प्लान्स में आपको हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा हासिल कर सकते हैं. इसमें आप ऑफलाइन 100 एसएमएस भी कर सकते हैं. इसके अलावा जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है.

449 रुपये में डेली 3GB डेटा

जियो का ये प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस प्लान में भले ही आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. लेकिन आप डेली हाई स्पीड डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं. इस प्लान में डेली 3 जीबी डेटा मिलता है. आपको महीनेभर के लिए कुल 84 GB डेटा ऑफर किया जाता है. इसके अलावा इस प्लान में भी आपको जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |