आधी रात को अचानक उठी बीवी, बोली- मुझे मार डालो; पति ने कर दी हत्या, फिर सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला सच

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दहेज में ऑल्टो कार न मिलने पर पति ने नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी पति ने पत्नी का तकिये से मुंह दबाकर मार डाला. दोनों की शादी को एक साल हुआ था. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक महिला की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. उसने हत्या की वारदात को कुबूल किया है. आरोपी का कहना है कि उसने पत्नी के कहने पर ही उसका तकिये से मुंह दबाया और उसके ऊपर दो रजाई डाली थीं.

पुलिस ने आरोपी पति के अलावा उसके मां-बाप, भाई और भाभी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. घटना की जांच की जा रही है. मृतक महिला की मां का कहना है कि उसने शादी में चार लाख रुपये खर्च किए थे. शादी के बाद बेटी के ससुरालीजन ऑल्टो कार की डिमांड करते थे. घटना बिजनौर के धामपुर थाना इलाके की है.

एक महीना हुआ शादी को, डिमांड ऑल्टो कार की

मृतका की मां मोमीन ने बताया कि वह जैतरा गांव के रहने वाले हैं. एक महीने पहले 7 दिसंबर को उनकी बेटी तरन्नुम की शादी धामपुर निवासी शोएब से हुई थी. मोमीना ने बताया कि उनके शौहर का पहले ही निधन हो गया इसलिए उन्होंने तरन्नुम की शादी अपनी हैसियत के मुताबिक की थी, जिसमें उनका चार लाख रुपया खर्चा आया था. आरोप है कि शादी के बाद से ही शोएब उनकी बेटी से ऑल्टो कार की मांग करता था. तीन जनवरी को तरन्नुम ने अपने घर आकर अपनी उससे शोएब और उसके परिवार वालों द्वारा कार नही देने पर ताने मारने की बात कही थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |