आरआरबी भर्ती घोटाला: कर्मचारियों ने कैसे बेटों को नौकरी दिलाने के लिए किया फर्जीवाड़ा? पूरी कहानी

गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) में घोटाले को लेकर शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में रिटायर्ड दो कर्मियों और उनके दो बेटों के खिलाफ आरआरबी के सहायक सचिव ने कैंट थाने में केस दर्ज करवाई है. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस को आरआरबी के सहायक सचिव एसएन उरांव ने बताया कि टेक्नीशियन तृतीय श्रेणी पद के लिए 9 और 31 अगस्त 2018 को कंप्यूटर आधारित प्रथम परीक्षा हुई थी, जबकि दुसरे एग्जाम की तारीख 21 और 23 जनवरी 2019 थी.

इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच 20 जून से 23 जुलाई, 2019 तक चली. इसी दौरान पता चला कि दो अभ्यर्थी जो परीक्षा में पास हो चुके हैं, उनकी नौकरी कहीं अन्य जगह लग गई है, इसलिए उन दोनों के आने की संभावना नहीं है. दोनों अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट चेक करवाने नहीं आएं और इस बात की भी पुष्टि कर ली गई कि उनको अब नौकरी की जरूरत भी नहीं है. इस बात की जानकारी होने पर आरआरबी में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर आर्य और निजी सचिव द्वितीय राम सजीवन ने इन दोनों की जगह अपने-अपने बेटों का नाम शामिल कर दिया.

रेलवे कर्मचारियों ने जोड़े अपने बच्चों के नाम

सफल अभ्यर्थियों का नाम लोकेश कुमार पुत्र चंद्रवीर सिंह और अनिल कुमार पुत्र लालदेव राम था. उनकी जगह रेलवे कर्मचारियों ने अपने बेटों का नाम शामिल कर दिया. चंद्रशेखर आर्य ने अपने बेटे राहुल प्रताप और राम सजीवन ने अपने बेटे सौरभ कुमार का नाम लिस्ट में जोड़ दिया था. इस तरह 9 अभ्यर्थियों का पैनल बनाकर उस पर फर्जी तरीके से आरआरबी चेयरमैन का हस्ताक्षर कर मॉर्डन कोच फैक्ट्री रायबरेली में अप्रैल 2024 में भेज दिया गया था.

RRB चेयरमैन के किये फर्जी हस्ताक्षर

मॉडर्न कोच फैक्ट्री कार्मिक विभाग से इन 9 नामों के वेरिफिकेशन के लिए आरआरबी गोरखपुर को पत्र भेजा गया था. इसके जवाब में आरआरबी की ओर से पत्र भेजा गया कि जो पैनल में नाम शामिल है, वह सही हैं. पैनल में आरआरबी चेयरमैन का हस्ताक्षर है, इस नाते सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा पास होने के बाद भेजा गया है. पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि फर्जी हस्ताक्षर चंद्रशेखर आर्य ने किया था.

‘सबूतों और तथ्यों के आधार पर की जा रही जांच’

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरआरबी के सहायक सचिव की शिकायत पर चंद्रशेखर आर्य, उनके बेटे राहुल प्रताप और राम सजीवन और उनके बेटे सौरभ कुमार के खिलाफ कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आगे सबूतों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |