बाप रे! ऐसा गुस्सा… स्टार्ट नहीं हुई स्कूटी तो जला डाला, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, पुलिस तलाश रही गाड़ी मालिक

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी स्कूटी में आग लगा दी. युवक को गुस्सा इसलिए आ गया कि काफी कोशिश के बावजूद उसकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी. आग लगाकर युवक फरार हो गया. आग लगने की घटना से इलाके में कोहराम मच गया. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

कानपुर पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है. गोविंदनगर इलाके में एक युवक अपनी स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था. काफी मशक्कत के बाद भी जब स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई तो युवक गुस्से में दुकान पर गया. वहां से वह पॉलीथिन लेकर आया और पेट्रोल डालकर स्कूटी में आग लगा दी. आग लगने के बाद युवक वहां से भाग गया.

आखिर कौन था आग लगाने वाल युवक?

घटना के मुताबिक, कानपुर के गोविंदनगर में पूर्व विधायक अजय कपूर के ऑफिस के पीछे एक मैदान है. इस मैदान में शुक्रवार को एक स्कूटी आग से धू धू करके जल रही थी. जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड ने जाकर स्कूटी की आग बुझाई. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो उसने मौके पर जाकर पड़ताल शुरू की. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और यह पता लगाने की कोशिश भी की वो युवक कौन था? लेकिन काफी जांच-पड़ताल के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा है.

नंबर प्लेट तक जली, पुलिस कर रही जांच

आग लगने के बाद स्कूटी पूरी तरह जल चुकी है और सिर्फ ढांचा ही बचा है. ऐसे में आग लगने के बाद गाड़ी का नंबर भी पता नहीं चल रहा है. पुलिस अब कोशिश कर रही है कि किसी तरह से स्कूटी का चेसिस नंबर पता करके उसके आधार पर मालिक का सुराग लगाने का प्रयास किया जाए. इसके अलावा पुलिस युवक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी का सहारा भी ले रही है. आस पास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर वो युवक कौन था. इसके साथ ही पुलिस इस आशंका से भी पड़ताल कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि युवक किसी वारदात को अंजाम देकर आया हो और उसके बाद उसने स्कूटी को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से स्कूटी में आग लगा दी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |