राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने की इछावर जनपद के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

• गंभीरता से करें जनकल्याण एवं राजस्व महा अभियान का संचालन – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

• 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

• राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने इछावर जनपद पंचायत सभाकक्ष में इछावर जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित कर जनपद में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राजस्‍व महाभियान 3.0 तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पाने से कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नही। उन्होने कहा कि शिविरों के दौरान आमजन के राजस्व संबंधी कार्यों तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

बैठक में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने इछावर जनपद के सभी जनपद सदस्यों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिकारी सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ ही आमजन के राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाभियान 3.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आमजन के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम आदि के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंनें संबंल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा सहित सभी जनपद पंचायत के सदस्य, एसडीएम श्री जमील खान, जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #madhyapradesh #sehore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |