महाकुंभ का महाभंडारा, एक दिन में 20 लाख लोगों को मिलेगा खाना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं महाकुंभ में आने वाले साधु संतों को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. यही वजह है कि सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारी सभी जरूरी व्यवस्था करने में लगे हैं.

महाकुंभ में यूं तो श्रद्धालु स्नान, जप, तप, कल्पवास के द्वारा पुण्य कमाने की इच्छा ले कर आते हैं. वहीं कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं जो इन श्रद्धालुओं की सेवा तथा उन्हें सुविधाएं पहुंचाकर पुण्य कमाने का काम कर रही हैं. जी हां, ऐसी ही एक संस्था है, ओम नमः शिवाय, जो पिछले 40 वर्षों से प्रत्येक माघ मेला, कुम्भ मेला और महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए निरंतर चौबीस घंटे चलने वाले निःशुल्क भंडारे का आयोजन करती आ रही है.

20 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन खाएंगे खाना

जानकारी के मुताबिक, ओम नमः शिवाय संस्था का उद्देश्य महाकुंभ में लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भोजन प्राप्त कराना है. सभी को 24 घंटे और सातों दिन निःशुल्क भोजन प्राप्त हो सके, इसके लिए संस्था द्वारा मेला क्षेत्र के सात से आठ स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें संस्था के 500 से भी अधिक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं. भंडारे में न केवल सबके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है बल्कि स्वच्छता का भी खास ध्यान रखा जा रहा है. इसके लिए विभिन्न मशीनों, उपकरणों द्वारा रोटी, चावल, सब्जी आदि को पकाने की व्यवस्था की जा रही है.

‘कोई भी भूखा न रहे’

संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न रहे. कुंभ क्षेत्र आने वाले लोगों को खाना पहुंचाना है, कोई भूखे पेट नहीं सोए. भोजन की व्यवस्था करने वाली ओम नमः शिवाय जैसी संस्थाएं पुण्य तो कमा ही रहीं हैं. मानवता के स्तर पर भी बड़ा काम कर रही हैं और सरकार के इस भव्य, दिव्य आयोजन को और भी सार्थक बना रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |