बागपत: बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए भिड़ गईं लड़कियां, जमीन में लिटाकर मारा

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो छात्राएं बीच सड़क पर भिड़ गईं. उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले. दोनों की लड़ाई बॉयफ्रेंड से बात करने को लेकर हुई. छात्राओं के बीच हुई लड़ाई का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना बागपत के अमीनगर सराय के फव्वारा चौक की है.

दोनों छात्राएं एक ही स्कूल की बताई जा रही हैं. दोनों ही दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं. छात्राओं के बीच हुई मारपीट की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया. बताया जा रहा है कि उनकी लड़ाई की वजह बॉयफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुई बहस के कारण हुई. इस विवाद को लेकर अब दोनों गुटों के छात्राओं के बीच तनातनी का माहौल बन गया है.

चोटी पकड़कर पीटा, बरसाए लात-घूंसे

जानकारी के मुताबिक, लड़ाई में शामिल छात्राएं बागपत के हिसावदा और पुठड़ गांव की रहने वाली हैं. वह अमीनगर सराय स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं. गुस्से से भरी दोनों छात्राएं बीच बाजार एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगीं. देखते ही देखते यह झगड़ा सड़क पर दंगल में बदल गया. दोनों ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर सड़क पर गिराया और जमकर पीटा. कुछ छात्राएं उन्हें बचाने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन दोनों पर हद से ज्यादा गुस्सा सवार था.

लड़ाई रोकने की जगह बनाते रहे वीडियो

छात्राओं के बीच होती लड़ाई का नजारा देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए. हालांकि, तमाशबीन लोग लड़ाई रोकने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे. फव्वारा चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई. लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.यह घटना दिखाती है कि किस तरह सोशल मीडिया के दौर में ऐसी घटनाएं सार्वजनिक ध्यान का केंद्र बन जाती हैं, लेकिन इनमें सुधार और सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |