सहारनपुर: पहले घर में घुसे, फिर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां से भूना; पैदल फरार हो गए आरोपी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बदमाशों ने रात के समय घर में घुसकर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या थाने से ही कुछ ही मिनटों की दूरी पर हुई है. जिस कारण से इस वारदात ने पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में रात दो हमलावरों ने एक घर में घुसकर बिस्तर पर सो रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, घटना के बाद आरोपी चलकर मौके से फरार हो गए. मृतक सुरेश कुमार(40) हरियाणा में प्रॉपर्टी का काम करता था. रात करीब पौने नौ बजे सुरेश खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था. सुरेश जिस कमरे में लेटा हुआ था. उसके ठीक बगल वाले कमरे में उसकी पत्नी मौजूद थी. वहीं, बेटे बरमादे में दोस्तों के साथ बैठा हुआ था.

घर में घुसकर मारी गोली

दो लोग एकदम से सुरेश के घर में घुस गए और कमरे में घुसकर सुरेश को गोलियों से भून दिया. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आराम से पैदल ही मौके से फरार हो गए. गोलियां की आवाज सुनते ही पत्नी तुरंत सुरेश के कमरे में पहुंची, जहां सुरेश लहूलुहान हालात में पड़ा हुआ था. हमलावर मौके से फरार हो भाग गए थे. सुरेश के घर में देखते ही देखते ही पड़ोसियों की भीड़ लग गई.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पत्नी और बेटे के बताने के बाद पड़ोसियों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप की भाग निकले थे. घटना की बाद मौके पर पहुंची पुलिस सुरेश को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

CCTV फुटेज में दिखे दोनों आरोपी

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुरानी मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुरेश नाम के व्यक्ति का मकान है, जिसकी दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सुरेश के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. एसपी का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |