दिल का दर्द, टॉर्चर और रिलेशन… 1.51 मिनट के Video में पुनीत खुराना ने बयां किया अपना हाल, सुसाइड से पहले बनाया था

दिल्ली में वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 1 मिनट 51 सेकंड का यह वीडियो पुनीत के सुसाइड से ठीक पहले का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 54 मिनट के एक वीडियो का अंश है और इसमें पुनीत खुराना ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया है. इस वीडियो में पुनीत ने बताया है कि तलाक की टर्म्स एवं कंडीशन पहले ही तय हो चुकी थी, बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

इस वीडियो में पुनीत खुराना कह रहे है कि इतने पैसे ना तो वह खुद दे पाने में समर्थ हैं और ना ही अपने मां बाप से ही मांग सकते हैं. इससे पहले पुनीत खुराना का एक और वीडियो सामने आया था. इसमें पुनीत खुराना और उनके ससुर के बीच कुछ लेनदेन की बात हो रही है. इस वीडियो में पुनीत के ससुर जगदीश पाहवा कह रहे हैं कि वह घर के बदले में दो करोड़ देने को कह रहे हैं, हालांकि बाद में वह इस वादे से मुकर जाते हैं. पुनीत के परिजनों का कहना है कि वीडियो में जिस मकान की बात हो रही है, वह उनका है, लेकिन रजिस्ट्री पुनीत की पत्नी मणिका के नाम पर कराई गई थी.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

जब मणिका और उसके माता पिता ने घर हड़प लिया तो पुनीत डिप्रेशन में आ गए थे. खुराना परिवार के मुताबिक अभी और भी कई वीडियो ऐसे हैं, जिनमें पुनीत के ससुराल वाले उसे डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. यह सभी वीडियो पुलिस के पास बतौर सबूत जमा करा दिया गया है. पुनीत के परिजनों ने बताया कि इतने के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है. यही नहीं, पुलिस खुद आरोपियों के ही पक्ष में खड़ी नजर आ रही है. पुनीत के जीजा के मुताबिक इस मामले में उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है, यह भी नहीं बताया जा रहा है.

सुसाइड से ठीक पहले हुआ था झगड़ा

परिजनों के मुताबिक पुनीत खुराना के सुसाइड से ठीक पहले पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था. इसमें पुनीत ने अपनी पत्नी से कहा था कि डिवोर्स लेने के बाद भले ही वह पति-पत्नी नहीं रहेंगे, लेकिन बिजनेस पार्टनर तो रहेंगी. इसलिए उन्होंने बकाया क्लियर करने को कहा था. इस बात पर मणिका चिल्ला उठी थी. कहा कि तुम इस लायक भी नहीं हो कि तुम्हारी शक्ल देखी जाए. बताया जा रहा है कि इसी झगड़े के बाद पुनीत ने 54 मिनट का वीडियो बनाया और इसमें अपनी पत्नी और सास ससुर को जिम्मेदार बताया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |