भाजपा का झूठ फिर उजागर हुआ… दिल्ली पुलिस का वीडियो शेयर कर सिसोदिया ने बोला हमला

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्योरोप का सिलसिला तेज है. इसी कड़ी में रोहिंग्या या बांग्लादेशियों को लेकर भी सियासत तेज है. इस बीच दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला है. दिल्ली पुलिस के एक वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें पुलिस से सवाल किया गया, क्या रोहिंग्या या बांग्लादेशियों को दिल्ली में बसाने वालों को आम आदमी पार्टी से कोई लिंक मिला है? इसके जवाब में पुलिस की ओर से बताया गया कि नहीं ऐसा कोई एंगल नहीं मिला है.

आप झूठ और नफरत की राजनीति करते रहो

इस वीडियो को शेयर करते हुए सिसोदिया ने लिखा, कहते हैं, झूठ के पांव नहीं होते और भाजपा का झूठ फिर उजागर हुआ. दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी का रोहिंग्या या बांग्लादेशियों से कोई संबंध नहीं है. भाजपा, आप झूठ और नफरत की राजनीति करते रहो, हम काम की राजनीति करते रहेंगे.

सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर आरोप

बता दें कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या के साथ ही दिल्ली में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का विवाद भी तूल पकड़े हुए है. बुधवार को आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बीजेपी पर मतदाता सूची से पूर्वांचल के लोगों के नाम काटने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे पूर्वांचली भाइयों को निशाना बना रही है. उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कह रही है.

संजय सिंह ने दावा किया कि शाहदरा, पालम, जनकपुरी, राजौरी गार्डन, करावल नगर, हरि नगर और मुस्तफाबाद समेत कई इलाकों में बीजेपी नेताओं ने पूर्वांचलियों के वोट काटने के लिए आवेदन दिए हैं. अकेले शाहदरा में 11 हजार पूर्वांचली मतदाताओं के नाम काटने का लक्ष्य रखा गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |