दिल्ली में फर्जी वोटर: अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- AAP चुपचाप खेल कर रही

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर को लेकर भाजपा और आप ने एक-दूसरे के खिलाफ हमला तेज कर दिया है. भाजपा ने आरोप लगाया कि आप सत्ता में बने रहने के लिए मतदाता धोखाधड़ी का सहारा ले रही है. इस बीच, पार्टी ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पोस्टर जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 40 से 80 वर्ष की आयु के कई फर्जी वोटर बिना मकान मालिक की अनुमति के बनाये गए हैं. वहीं, बीजेपी ने इसे लेकर केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहने के लिए फर्जीवाड़ा का सहारा ले रही है.

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इसे लेकर आप पर हमला बोला. लोकतंत्र को बचाने का काम किया. उन लोगों ने फर्जी वोट बनाने का काम किया, क्योंकि दस साल से ये दिल्ली में कुछ नही कर सके.

आम आदमी चुपचाप खेल कर रहीः अनुराग

उन्होंने कहा कि एक ही घर पर सैकड़ों वोट बन जाते हैं, मकान मालिक को पता नहीं चलता है. आम आदमीं पार्टी चुपचाप खेल रही है. इस खुलासे की जड़ तक जाना चाहिए, जो इसके पीछे है उनको दंडित करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ये रोहिंग्या/बांग्लादेशी मुस्लिम को संरक्षण देते आ रहे हैं, जो 18000 रुपए केजरीवाल ( मौलवी) देते थे, क्या वो घुसपैठ करके आए लोगों का ध्यान रखने के लिए देते थे.

उन्होंने कहा कि जनता के सामने केजरीवाल का रोहिंग्या/बांग्लादेशी को लेकर प्रेम सामने आ गया है. जो जरूरी कदम है वो दिल्ली बीजेपी उठा रही है.

बीजेपी सरकार बॉर्डर की सुरक्षा करने में नाकाम: केजरीवाल

दूसरी ओर, केजरीवाल ने कहा कि इस से तो लगता है कि केंद्र की बीजेपी सरकार जानबूझकर बांग्लादेश बॉर्डर से घुसपैठ करवा रही है. क्या केंद्र सरकार बांग्लादेश बॉर्डर से जानबूझकर घुसपैठ करवा रही है या बीजेपी सरकार बॉर्डर की सुरक्षा करने में नाकाम है?

उन्होंने बीजेपी पर इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. दूसरी ओर, फर्जी वोटर्स को लेकर TV9 भारतवर्ष द्वारा पूछे गए सवाल पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि साउथ दिल्ली में अभी तक 5 बांग्लादेशियों से फर्जी वोटर कार्ड बरामद हुए थे, लेकिन ये फ्रेश बनाए गए थे, जिनका अभी तक वोटिंग में इस्तेमाल नहीं हुआ है, बाकी जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में बांग्लादेशियों को भारत में या फिर कहे दिल्ली में बसाने वाले किसी भी सिंडिकेट का कोई भी राजनेतिक लिंक नहीं मिला है. बता दें कि बीजेपी और आप पार्टी एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |