दिल्ली में अगले 5 दिन मुश्किल भरे, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट… पहाड़ों में पहले से भी ज्यादा होगी बर्फबारी, इन राज्यों में होगी बारिश

नववर्ष की शुरुआत के साथ ही सर्दी भी बढ़ गई है. राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-3⁰C की गिरावट आई है. जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे रहा. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 4-9°C रहा. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में 1 जनवरी से शीतलहर और कोहरे से लोग बेहाल हुए हैं. दिन में धूप कमजोर होने से सर्दी का असर ज्यादा दिख रहा है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का प्रयोग कर रहे हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार की दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है. वहीं, मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. शुक्रवार को न्यूनतम आयर अधिकतम तापमान ने 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

बारिश की संभावना, यहां बढ़ जाएगी ठंड

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. वहीं, मौसम विभाग ने 4 से 6 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से लेकर छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई है. बारिश के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ठंड और ज्यादा बढ़ने की आशंका है.

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. IMD बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा 3 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कोहरे को लेकर ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. 6 जनवरी तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के निचले क्षोभमंडल स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर पश्चिमी ईरान और पड़ोस में स्थित है. इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 3 जनवरी तक हल्की से लेकर छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 4 से 6 जनवरी तक क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भू-पारे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा मछुआरों को 4 जनवरी तक मन्नार की खाड़ी और उसके आस-पास के कोमोरिन क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है. 2 जनवरी को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, 3 और 4 जनवरी को दक्षिण-पूर्व अरब सागर के दक्षिणी भागों में भी मछुआरों क दूर रहने की सलाह दी गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |