शिमला, मनाली से लेकर मसूरी तक…पहाड़ों पर ऐसे मनाया जा रहा न्यू ईयर

नया साल 2025 शुरू हो गया है. इस मौके पर लोग जश्न में डूबे हुए हैं और अलग-अलग तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे हैं. नए साल के सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, जहां लोग खूब मस्ती कर रहे हैं. अक्सर देखा जाता है कि लोग न्यू ईयर मनाने के लिए पहाड़ों में जाते हैं. पहाड़ों पर चारों ओर बर्फ की चादर से ढके पहाड़ों के बीच लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक हजारों लोग पहाड़ों के बीच नए साल का वेलकम करने पहुंचे हैं, जहां से कई तस्वीरें सामने आई हैं. लोगों की सड़कों से लेकर पहाड़ों तक भीड़ देखने को मिल रही है. पहाड़ों पर लोग नए साल का जश्न खूब जोरों-शोरों से मना रहे हैं. मनाली, शिमला और धर्मशाला में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं.

सड़कों पर झूमें लोग

धर्मशाला में सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. लोगों ने सड़कों पर झूमकर नए साल का स्वागत किया. मनाली में भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला, जहां मॉल रोड़ पर लोगों का सैलाब उमड़ा. उत्तराखंड के हरिद्वार की हर की पौड़ी पर नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई. यहां लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई.

बर्फ के बीच मनाया जश्न

वहीं उत्तराखंड के मसूरी में लोगों ने सड़कों पर जश्न मनाया और खूब डांस किया. नैनीताल में भी न्यू ईयर मनाने के लिए कई लोग पहुंचे. कश्मीर में भी लोगों ने नए साल का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने नए साल की शुरुआत पहले दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के साथ की. इसके अलावा सोनमार्ग में लोगों ने बर्फ से खेलकर नए साल का जश्न मनाया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |