‘नेताओं को मिलेगी हिरासत से छुट्टी’, वैष्णो देवी रोपवे विरोध को सुलझाने के लिए बनी कमेटी

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच बैठक में गतिरोध टूटने के बाद कटरा बंद का फैसला समाप्त हो गया. साथ ही हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को जल्द रिहा करने का फैसला लिया गया. प्रदर्शनकारियों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा और प्रस्तावित रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य अगले निर्णय तक रोक दिया जाएगा. संघर्ष समिति लगातार प्रस्तावित रोपवे परियोजना को रद्द करने और हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग कर रही थी.

जम्मू संभागीय आयुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, नागरिक समाज के सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि चर्चा में ये फैसला लिया गया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा किया जाएगा. साथ ही बाजार को एक बार फिर से खोला जाएगा. वहीं जब तक समिति अपनी चर्चा पूरी नहीं कर लेती, रोपवे का काम बंद रहेगा.

उपराज्यपाल ने किया है समिति का गठन

संभागीय आयुक्त ने बताया कि चार सदस्यीय समिति का गठन उपराज्यपाल ने किया है. इसमें माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ शामिल हैं. श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के नेताओं के साथ मौजूद संभागीय आयुक्त ने कहा कि समिति की बैठकों के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. आयुक्त ने कहा कि दुकानें आज रात में फिर से खोल दी जाएंगी. उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आएगी. साथ ही ये सबसे अच्छा फैसला होगा.

रोपवे परियोजना के खिलाफ बंद का आह्वान

25 दिसंबर को रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ बंद का आह्वान किया था, जिसमें घोषणा की गई थी कि माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा शहर में सभी गतिविधियां निलंबित रहेंगी. 25 दिसंबर को पुलिस ने समिति के दो नेताओं (भूपिंदर सिंह और सोहन चंद) सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |