जम्मू-कश्मीर: 2024 में सेना ने तोड़ी आतंकियों की कमर, 69 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

साल 2024 मेंजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की. इस साल सेना के जवानों ने कई आतंकवादियों को ढेर किया. अलग-अलग अभियानों में लगभग 69 आतंकियों को मार गिराया है, जिसमें 24 स्थानीय आतंकी, 27 विदेशी आतंकी समेत 18 घुसपैठी शामिल हैं. ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने तक फैले हुए थे.

मारे गए 24 स्थानीय आतंकवादियों में से कुछ की पहचान शोपियां के चेक चोलन के बिलाल रसूल भट, श्रीनगर के इलाहाईबाग के दानिश एजाज शेख और अज्ञात स्थान के सैफुल्लाह के रूप में की गई. वहीं अन्य आतंकवादियों की पहचान लश्कर कमांडर बासित डार और उमर खान, रियाज अहमद डार और रईस अहमद, सभी काकापोरा पुलवामा से, यावर बशीर रेडवानी बाला, , दासेंड यारीपोरा के जाहिद अहमद डार,औदुरस कुलगाम के तौहीद अहमद राथर और बटपोरा खुरी कुलगाम के शकील अहमद वानी शामिल हैं.

सेना ने मार गिराए आतंकी

वहीं मारे गए स्थानीय आतंकियों की सूची में शोपियां के कुटीपोर का आदिल हुसैन वानी, शोपियां के कानीपोरा का फैसल बशीर लोन, चाडूरा बडगाम का अकीब अहमद शेरगोजरी और कुलगाम के चावलगाम का उमैस वानी भी शामिल हैं. अन्य स्थानीय आतंकवादी, जैसे क़ाइमोह कुलगाम से लेट कमांडर जुनैद भट, फारूक अहमद भट, मुहम्मदपुर से मुश्ताक अहमद इटू, और खांडीपोरा से आदिल हुसैन भी इस साल मुठभेड़ों में मारे गए. इसके अलावा कुलगाम से यासिर जाविद और हावूरा,कुलगाम से मोहम्मद इरफान भी सेना के अभियान में मारे गए.

अलग-अलग जगहों पर हुईं मुठभेड़

बताया जा रहा है कि विभिन्न मुठभेड़ों में स्थानीय आतंकियों के अलावा 27 विदेशी उग्रवादी भी मारे गये. ये ऑपरेशन अक्सर दुर्गम इलाकों में किए गए थे. इसके अलावा, सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुई मुठभेड़ों में 18 घुसपैठियों को सफलतापूर्वक मार गिराया. ये घटनाएं मुख्य रूप से उरी सेक्टर के सबुरा नाला क्षेत्र, केरन सेक्टर, कोवाट लोलाब, कुपवाड़ा के कामकारी सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में हुईं.

आतंकियों के सफाए के लिए अभियान

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बल सीमा पार से आतंकवाद को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं. सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. हालांकि इस साल आतंकियों ने कई लोगों की जान ले ली जिसमें लोकल लोगों के अलावा दूसरे राज्य के मजदूर भी शामिल हैं. इसके साथ ही कई जवान भी शहीद हुए हैं.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |