लखनऊ: LDA के फ्लैट पर एक लाख से 2.50 लाख रुपए तक की छूट, जानें कब तक है ये बंपर ऑफर; जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

नए साल 2025 में लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अपने फ्लैटों पर दी जा रही बंपर छूट की अवधि को तीन महीने बढ़ा दिया है. इसके तहत पहले आओ पहले पाओ योजना में उपलब्ध फ्लैटों पर एक लाख रुपए से लेकर 2.50 लाख रुपए की बंपर छूट का लाभ अब 30 मार्च तक मिलेगा. इसके अलावा पूर्व में दी जा रही सभी प्रकार की छूट भी प्रभावी रहेंगी.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत बेचे जा रहे फ्लैटों पर कई प्रकार की सहूलियत और छूट दी जा रही है. इस क्रम में 45 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 06 प्रतिशत की छूट, 60 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 05 प्रतिशत की छूट, 75 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 04 प्रतिशत की छूट, 90 दिन में फ्लैट के मूल्य का 90 प्रतिशत जमा करने पर 03 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक फ्लैटों पर बंपर छूट का ऑफर निकाला गया था. इसके अनुसार, 22 लाख से 50 लाख रुपए की कीमत के फ्लैटों का पंजीकरण/आवंटन कराने पर एक लाख की छूट, 50 लाख से 75 लाख रुपए की कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपए की छूट और 75 लाख रुपए से अधिक कीमत के फ्लैटों पर 2.50 लाख रुपए की छूट का प्रावधान किया गया था.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लोगों ने इस ऑफर को खूब सराहा और महज 70 दिनों के अंदर ही एलडीए की विभिन्न योजनाओं में 230 फ्लैटों की बिक्री हुई. लिहाजा जन सामान्य की मांग पर बंपर छूट की अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. अब लोग 30 मार्च 2025 तक इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाकर फ्लैट खरीद सकते हैं.

500 से 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के फ्लैट

सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के वन बीएचके, टू बीएचके, थ्री बीएचके और फोर बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं. जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए से 1.08 करोड़ रुपए तक है. इसमें सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत का 25 प्रतिशत और सामान्य नागरिकों को 35 प्रतिशत भुगतान करने पर हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा भी दिया जा रहा है.

इसके अलावा नए नियम और शर्तों के तहत कोई भी व्यक्ति/परिवार किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकते हैं. साथ में विभिन्न अपार्टमेंट्स में टू बीएचके के दो फ्लैटों को जोड़कर बड़ा फ्लैट बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है.

इन अपार्टमेंट्स में बिके सर्वाधिक फ्लैट

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में एलडीए के फ्लैटों की ब्रिकी में काफी बढ़ोतरी हुई है. बंपर ऑफर दिए जाने के बाद से कुल 230 फ्लैट बिके हैं. इसमें जानकीपुरम योजना के सरगम अपार्टमेंट में सर्वाधिक 65 फ्लैट बिके हैं. इसके अलावा सीजी सिटी में 43, देवपुर पारा योजना में 33, ऐशबाग हाइट्स में 26, अश्लेषा और सृजन अपार्टमेंट में 10-10 और दीपशिखा अपार्टमेंट में आठ फ्लैट बिके हैं.

इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट

  • गोमती नगर योजना
  • जानकीपुरम योजना
  • प्रियदर्शिनी योजना (सीतापुर रोड)
  • अलीगंज योजना
  • ऐशबाग योजना
  • कानपुर रोड योजना
  • देवपुर पारा योजना
  • शारदा नगर योजना

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |