पूर्व मंत्री के बेटे ने हाथ की नस काटी, खुद को कमरे में किया बंद; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बसपा सरकार में मंत्री रहे राम लखन वर्मा के बेटे की पुलिस ने जान बचाई. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में पूर्व मंत्री के बेटे उपकार सिंह ने घर के भीतर बंद कर दी जान देने की कोशिश. उपकार ने हाथ की नश काटकर अपने आपको कमरे में कैद कर लिया. सूचना मिलने पर हजरतगंज कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने उपकार सिंह को बातों में उलझाकर कमरे के दरवाजा तोड़ा. आनन-फानन में पुलिस ने घायल उपकार को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में एडमिट कराया. जानकारी के मुताबिक, नशे के चलते उपकार सिंह ने यह कदम उठाया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते पूर्व मंत्री के बेटे की जान बच गई. पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा का आवास हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के डालीबाग में है.

पहली बार जीता था जिला पंचायत का चुनाव

अंबेडकरनगर जिले की राजनीति में कभी राम लखन वर्मा का दबदबा था. वह जिले के जलालपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. राम लखन वर्मा ने 1982 में राजनीति में कदम रखा था. पहली बार वह जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे. 1989 में वह पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बसपा से टिकट लिया और जीत दर्ज की.

राम लखन वर्मा 3 बार बने थे विधायक

फिर 1991 और 1993 का चुनाव भी उन्होंने जीता. जब बसपा के सहयोग से मुलायम सिंह यादव की सरकार बनी तो उन्हें पंचायती राज मंत्री का पद दिया गया. बाद में ये गठबंधन टूट गया और फिर मायावती भाजपा के सहयोग से यूपी की मुख्यमंत्री बनीं. खास बात यह है कि मायावती के साथ शपथ लेने वालों में सिर्फ राम लखन वर्मा ही थे. मायावती और राम लखन वर्मा ने ही उस समय शपथ ली थी.

लगातार 3 चुनाव में मिली हार

बाद में राम लखन वर्मा बसपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. 1996 में उन्होंने सपा के टिकट पर अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें 1999 में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसदी का टिकट दिया. फिर भी वह चुनाव नहीं निकाल पाए. 2002 में उन्होंने फिर विधायकी का चुनाव लड़ा, लेकिन इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. तब से उनका राजनीतिक जीवन नेपथ्य में चला गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |