दिल्ली-नोएडा में नए साल के जश्न पर ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कई इंतजाम किए गए है. गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने नए साल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. नए साल की पूर्व संध्या पर माल आदि से जुड़े मार्गों पर भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन होगा. डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे से लेकर देर रात तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा. इस दौरान लोगों को रूट देखकर ही निकलना चाहिए, जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े.

नोएडा सेक्टर 18, जीआईपी, गार्डन गैलेरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, मोदी, लाजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्काईविन, स्टर्लिंग, गौर, अंसल, वेनिस माल, बाजारों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी. वाहन चालकों को तय पार्किंग के अलावा अन्य जगह वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी.

लाजिक्स सिटी सेंटर • लाजिक्स मॉल के सामने यातायात की अधिकता होने पर लाजिक्स तिराहा से सेक्टर 31/25 चौक की ओर यातायात का डायवर्जन होगा. स्काई वन व स्टर्लिंग माल • स्काई वन व स्टर्लिंग माल के सामने यातायात की अधिकता पर हाजीपुर चौक व लोटस ब्लू वर्ड तिराहा से यातायात डायवर्जन होगा.

सेक्टर 18, नोएडा, जीआईपी व गार्डन गैलेरिया

• नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक, मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 की ओर व मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 से अट्टा पीर की ओर जाने वाले मार्ग को नो पार्किंग जोन बनाया गया है. • गुरुद्वारा सेक्टर 18 के आगे एफओबी से पहले व बाद में सेक्टर 18 में जाने वाले दोनों कट व सेक्टर 18 मोजेक होटल के दोनों ओर कट बंद रहेंगे. • मेट्रो सेक्टर 18 के नीचे से सेक्टर 18 की ओर जाने वाला मार्ग को बंद रहेगा. इस कट को सेक्टर 18 से निकलने वाले वाहनों के लिए ही खोला जाएगा. • जरूरत पर सेक्टर-17, 18 नलकूप तिराहा से नर्सरी तिराहा की ओर मार्ग बंद रहेगा. • एचडीएफसी बैंक के पास कबाब फैक्ट्री से मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन जा सकेंगे. सोमदत्त टावर से टायस खजाना चौराहा निकट हल्दीराम चौराहे से चाइना कट की और वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. • सेक्टर 18 बिजलीघर तिराहा से सेक्टर 18 की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा. इस मार्ग को केवल सेक्टर 18 से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए खोला जाएगा.

जानें एनसीआर का हाल:-

परी चौक व आसपास के इलाके • वाहन चालक परी चौक के आसपास स्थित अंसल व वेनिस मॉल के अंदर पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे. • अंसल माल में आने वाले वाहन चालक सर्विस रोड का प्रयोग कर जा सकेंगे. • परी चौक पर यातायात अधिक होने पर अल्का गोल चक्कर से यातायात डायवर्ट होगा.

गाजियाबाद से नोएडा को आने वाला यातायात शाहबेरी व ताज हाईवे से न होकर छिजारसी या माडल टाउन सेक्टर 62 से जा सकेगा ग्रेटर नोएडा से किसान चौक पर्थला को जाने वाला यातायात बिसरख हनुमान मंदिर से सोरखा पर्थला से जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |