कश्मीर में बर्फबारी, शिमला-देहरादून में मौसम साफ, नए साल में पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

नए साल पर देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तीनों राज्य का मौसम बदल सकता है. इन राज्यों में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जाते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर पहाड़ी राज्यों में और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी. जम्मू-कश्मीर में एक जनवरी को बर्फबारी का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी बर्फ जमी हुई है और यहां का तापमान भी माइनस में है.

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और ऐसी ही जगहों पर लोग घूमने आ रहे हैं. यहां आकर लोग खूबसूरत नजारों का लुत्फ ले रहे हैं. नए साल की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड के साथ होगी. मौसम विभाग ने यहां पर एक जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जाहिर की है. इसके बाद 2 जनवरी से फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग की ओर से कुल्लू, शिमला, किन्नौर,चंबा और लाहौल-स्पीति में 2 से 5 जनवरी के बीच बर्फबारी की आशंका जताई गई है.

उत्तराखंड में मौसम साफ

वहीं उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद यहां के कई इलाकों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है. अब नए साल पर उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा. मैदानी इलाकों में कोहरा छाएगा. इसके अलावा देहरादून में 1 से 5 जनवरी के बीच मौसम साफ रहेगा. अगले पांचों दिन देहरादून में कम से कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना IMD ने जाहिर की है.

जम्मू-कश्मीर में होगी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में नए साल की शुरुआत बारिश और बर्फबारी के साथ होगी. 1 से 5 जनवरी के बीच मौसम साफ रहेगा, लेकिन एक और दो जनवरी को दोपहर के बाद बादल छाने की संभावना है. IMD के मुताबिक 1 से 5 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 31 दिसंबर को श्रीनगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 7.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 8.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -0.1 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कई और इलाकों में भी माइनस में तापमान दर्ज किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |